एक्सप्लोरर

Gazipur Crime News: ट्रिपल मर्डर से इलाके में मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग के कारण की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP News: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर के सनसनीखेज का मामला सामने आया है. मर्डर की खबर सुनते ही घटना स्थल पर एसपी पहुंच गे. वहीं इसके खुलासे के लिए फोरेंसिक के अलावा 4 टीमों को लगाया गया है.

Gazipur Murder News: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. जिसमें पति-पत्नी और बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवां गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. 45 वर्षीय मुंशी बिंद उनकी पत्नी 40 वर्षीय देवंती बिंद और 20 वर्षीय बेटे रामाशीष बिंद की निर्मम हत्या उनके घर में ही कर दी गयी है. मृतक मुंशी बिंद के परिवार में अब उनका छोटा बेटा आशीष बिंद ही बचा है.आशीष के अनुसार उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के परिजन उसके परिजनों पर शादी का दबाव बना रहे थे.

आशीष के अनुसार उसके परिजन शादी के लिये तैयार नहीं थे जिसकी वजह से उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसके माता-पिता और भाई की निर्मम हत्या कर दी है. हत्या की वारदात बीती रात करीब 2 बजे की बतायी जा रही है.पुलिस के अनुसार छोटा बेटा आशीष गांव में ही कहीं किसी कार्यक्रम में गया हुआ था और जब वो घर पहुंचा तो सबसे पहले उसे इस घटना का पता चला और उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंची.

खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे एसपी
ट्रिपल मर्डर की खबर सुनते ही एसपी ओमवीर सिंह रात में मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया. इसके बाद आज करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एसपी से मामले की जानकारी ली.एडीजी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

क्या बोले एसपी ओमवीर सिंह
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति को मृतकों के परिजनों ने नामजद किया है और तहरीर दी है. फिलहाल ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो आशीष जो कि परिवार में बचने वाला एकमात्र सदस्य है वो भी जांच के दायरे में है. खुलासे के लिए फोरेंसिक के अलावा 4 टीमों को लगाया गया है. साथ ही एसओजी टीम भी मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: हाथरस मामले में बाबा की गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रहे चंद्रशेखर? बताई ये बड़ी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget