एक्सप्लोरर

हाथरस मामले में बाबा की गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रहे चंद्रशेखर? बताई ये बड़ी वजह

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने अलीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए हाथरस मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि वह गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर पा रहे हैं?

Chandra Shekhar On Hathras: उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर ने हाथरस मामले में राज्य की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ बाबा पर कार्रवाई नहीं हो रही है दूसरी ओर घर बैठे लोगों के खिलाफ मुकदमा किया जा रहा है.

उन्होंने पूछा कि आखिर एलआईयू क्या कर रहा था. मुझे ऐसा लग रहा है प्रशासन पुलिस और सरकार जानती है कि वहां वंचित समाज की महिलाएं जाती हैं.  वहां गरीब लोग जाते हैं. अगर वो मर भी जाएं तो क्या फर्क पड़ेगा. अगर जान की कीमत समझते तो जैसे कोई वहां 1 वीआईपी जाता है तो सारी व्यवस्था होती है. गरीबों में कोई वीआईपी नहीं था. तो गरीब अगर सौ सवा सौ मर भी गए तो सरकार को क्या फर्क पड़ता है. एक आदमी की जान की कीमत सरकार की नजर में चार लाख रुपये हो गई है.

UP Politics: नगीना सांसद चंद्रशेखर बोले- कल को मुझे भी कोई मार देगा क्योंकि मैं...

मुआवजा बढ़ाने की मांग
नगीना सांसद ने कहा कि बाबा को बाबजी बचा रहे हैं. मैं कैसे गिरफ्तारी की मांग कर दूं जब एफआईआर में नाम ही नहीं है. मैं पीड़ित परिवारों से मुलाकात करूंगा. पीएम और सीएम से मुलाकात करूंगा. मैं मांग करूंगा कि इनको 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. अगर वह ऐसा नहीं करते तो यह भी माना जाए तो कि आप जो धर्म की बात करते हैं तो वह अपने हिसाब से करते हैं. इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेना चाहिए. 

हाथरस मामले में 121 लोगों की मौत हुई है. वहीं अभी तक 11 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोग बाबा नारायण साकार हरि के सेवादार हैं. पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें बाबा का नाम नहीं है. इसको लेकर विपक्ष ने भी योगी सरकार की आलोचना की है. हाथरस में मंगलवार 2 जुलाई को उस वक्त भगदड़ मच गई थी जब एक सत्संग का समापन हो रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget