एक्सप्लोरर

EC की बड़ी कार्रवाई: गौतमबुद्ध नगर की 5 पार्टियों को नोटिस, 2019 से नहीं लड़े चुनाव

Noida News: भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले छह वर्षों 2019 से 2024 के दौरान किसी भी चुनाव में भाग न लेने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले के पांच अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

UP News: जनपद गौतमबुद्ध नगर भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के अंतर्गत पिछले छह वर्षों 2019 से 2024 के दौरान किसी भी चुनाव में भाग न लेने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले के पांच अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि ये कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई है.
इन राजनीतिक दलों को जारी नोटिस
राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास पार्टी
मदर इंडिया पार्टी
जनक्रांति समाज पार्टी
हिंदुस्तान क्रान्तिकारी दल
इन दलों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से रजिस्टर्ड डाक द्वारा नोटिस भेजा गया है.
21 जुलाई तक सुनवाई का अवसर
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित दलों के अध्यक्ष या महासचिव को अपना पक्ष हलफनामा व सुसंगत दस्तावेजों के साथ आगामी 14 जुलाई 2025 तक लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. साथ ही, इन दलों को 21 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित होने का अवसर भी दिया गया है.
राजनितिक पारदर्शिता है उद्देश्य

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक कोई प्रत्यावेदन प्राप्त नहीं होता, तो यह माना जाएगा कि संबंधित दल के पास इस विषय में कहने के लिए कुछ नहीं है. ऐसी स्थिति में इन दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की संस्तुति उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी.इसके बाद इन दलों की पंजीकरण के लिए कोई अधिकारिक जिम्मेदारी अब चुनाव आयोग की नहीं बचेगी.
यह कदम देश में सक्रिय राजनीतिक दलों की पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि निष्क्रिय दलों को पंजीकरण की सुविधा का दुरुपयोग करने से रोका जा सके. माना जा रहा है इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में निष्क्रिय दल निरस्त हो जाएंगे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget