एक्सप्लोरर

मेरठ में भरी आबादी के बीच हो रही थी गैस रिफिलिंग, पुलिस ने पकड़े 176 सिलेंडर, दो आरोपी गिरफ्तार

UP News: मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के गोलाकुआं में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान कॉमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद हुए हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Meerut News: मेरठ में भरी आबादी के बीच गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा चल रहा था. 400 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी था. चंद सिक्कों की खातिर हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर लगाई जा रही थी. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, वरना क्या होता ये बताने की जरूरत नहीं है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापा मारकर गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है.

मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के गोलाकुआं में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी की जा रही थी. खाली कॉमर्शियल सिलेंडर में रिफिलिंग करके भरी जा रही थी. ये गोरखधंधा न जाने कबसे चल रहा था. एसपी सिटी आयुष विक्रम को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया. सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, एसओ कोतवाली योगेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे गैस रिफिलिंग चल रही थी. पुलिस फोर्स को देखते ही गैस रिफिलिंग करने वालों ने भागने की कोशिश तो पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई.

पुलिस के उस वक्त पैरों के नीचे से जमीन निकल गई कि जब गैस रिफिलिंग की अवैध फैक्ट्री में 176 गैस सिलेंडर रखे हुए मिले. घरेलू गैस सिलिडेंर से गैस चोरी करके कॉमर्शियल गैस सिलेंडर तैयार किए जा रहे थें सबसे बड़ी बात ये है कि जिस जगह गैस रिफिलिंग की फैक्ट्री चल रही थी. दिलशाद और नईम गैस रिफिलिंग कर रहे थे. पूछताछ की तो पता चला कि आजाद नगर का रहने वाला शाह मोहम्मद इस गोरखधंधे का मुखिया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश डाली है.

एसपी सिटी बोले, सख्त कार्रवाई करेंगे
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा था. हमें 176 गैस सिलेंडर मिले हैं. इनमें कुछ कॉमर्शियल हैं और बाकी घरेलू हैं. यहां पर ये गैंग घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी करके कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर में रिफिलिंग करके बाजार में बेच रहा था. कौन-कौन इस गैंग में शामिल हैं और कैसे इतने सारे सिलेंडर एक साथ इस मकान में पहुंचे ये जांच का विषय है. दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: अभिनव अरोड़ा को मिल रही धमकी पर जगतगुरु रामभद्राचार्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget