एक्सप्लोरर

कानपुर: विकास दुबे के साथी गोपाल सैनी का कोर्ट में सरेंडर, बिकरू कांड में था शामिल

विकास दुबे के साथी गोपाल सैनी ने भी पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थी. घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था. पुलिस अब कोर्ट से गोपाल की हिरासत की मांग कर सकती है.

कानपुर. बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में नामजद गोपाल सैनी ने माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बिकरू में पुलिस की टीम पर हमले में गोपाल भी शामिल था. गोपाल ने भी पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थी. घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था. पुलिस अब कोर्ट से गोपाल की हिरासत की मांग कर सकती है.

गोपाल पर था एक लाख का इनाम बता दें बिकरू कांड के बाद सभी बदमाश फरार चल रहे थे. कुछ बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर भी लगाए. गोपाल सैनी भी इनमें शामिल था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. अभी भी पुलिस को 12 आरोपियों की तलाश है. इन सभी के ऊपर भी पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है.

शशिकांत की मां का वीडियो वायरल मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथी शशिकांत की पत्नी और मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. करीब एक मिनट के इस वीडियो में शशिकांत की मां कई खुलासे कर रही हैं. वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि विकास के भाई अमर दुबे की शादी में चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी और एसआई केके शर्मा भी आए थे. उनका कहना है कि विनय तिवारी ने ही अपने साथी पुलिसकर्मियों की हत्या करवाई. इस वीडियो में वो बता रही है कि लॉकडाउन मे रोजाना थाने से सरकारी गाड़ी विकास के घर आती थी. गाड़ी में सभी पुलिसकर्मियों के लिए खाने-पीने का सामान रखा जाता था.

गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई पुलिस की टीम पर विकास और उसके साथियों ने हमला कर दिया था. इस घटना में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. इसके बाद विकास दुबे को 10 जुलाई की सुबह यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक, एटीएफ की TUV300 गाड़ी पलट जाने के बाद विकास दुबे की भागने की कोशिश की थी. इसी दौरान मुठभेड़ में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

Vikas Dubey Encounter: बिकरू गांव के लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- आतंक के युग का अंत हुआ

Vikas Dubey Encounter एसआईटी के इन सवालों से खुलेगा विकास दुबे और अफसरों की मिलीभगत का कच्चा-चिट्ठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget