एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter एसआईटी के इन सवालों से खुलेगा विकास दुबे और अफसरों की मिलीभगत का कच्चा-चिट्ठा

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के जुर्म का साम्राज्य किसकी शह पर फैला और कौन थे वो अफसर जिनका संरक्षण पाकर विकास इतना दुर्दान्त अपराधी बन गया

लखनऊ (संतोष शर्मा). उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर में हुये बिकरू कांड की जांच के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है. सरकार अब पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में दिख रही है. आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे को किसका संरक्षण मिला था, कौन सफदपोश थे जो उसे बचा रहे थे? राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एसआईटी से 31 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा है. एसआईटी में तीन सदस्य हैं. एक आईएएस समेत दो आईपीएस अधिकारी इस टीम में हैं. अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी इसकी अध्यक्षता करेंगे. एडीजी हरिराम शर्मा, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ सदस्य होंगे.

जानकारी के मुताबिक एसआईटी मुख्य रूप से इन बिन्दुओं पर जांच कर सकती है. इसी के आधार पर SIT अपनी रिपोर्ट देगी. इसके अलावा बीते एक साल में कानपुर में तैनात रहे डीएम, एसएसपी, आईजी, एडीजी व कमिश्नर जांच के दायरे में आएंगे. विकास दुबे से व्यापारिक व सिफारिशी रिश्ते रखने वाले अफसर भी अब फसेंगे. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर बिकरू कांड की गाज कई अफसरों पर गिर सकती है.

-विकास दुबे पर दर्ज मामलों में क्या प्रभावी कार्रवाई की गई?

-विकास दुबे की जमानत रद्द कराने के लिए क्या कार्रवाई हुई?

-विकास दुबे के साथियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्रवाई क्या पर्याप्त थी?

-मार्च 2020 में दर्ज मुकदमे में जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

-विकास दुबे के खिलाफ शिकायतों में एसओ चौबेपुर व सीनियर अफसरों ने क्या जांच की क्या कार्रवाई की?

-विकास दुबे और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट गुंडा एक्ट एनएसए में क्या कार्रवाई हुई?

-कार्रवाई में लापरवाही किस अफसर ने की?

-बीते एक साल में विकास दुबे की कॉल डिटेल से संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की अनुशंसा भी होगी?

-घटना के वक्त विकास दुबे एंड गैंग के पास मौजूद फायरपावर कैसे आई? थाने को जानकारी थी या नहीं ?

-विकास दुबे पर मुकदमों के बावजूद किस अफसर ने दिए लाइसेंस और कैसे दिए लाइसेंस? लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं हुए?

-विकास दुबे और उसके साथियों की अवैध संपत्ति धंधा व अन्य कारोबार में पुलिस में कैसे बरती ढीलाई? किस अफसर ने दिया संरक्षण?

-कौन-कौन सी सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर किया कब्जा? किस अधिकारी की क्या भूमिका?

ये भी पढ़ें.

विकास दुबे के गिरोह पर कसता शिकंजा, शरण देने के आरोप में एमपी से दो गिरफ्तार

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget