एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter: बिकरू गांव के लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- आतंक के युग का अंत हुआ

विकास दुबे को आज पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. बिकरू गांव के लोगों ने कहा कि वे आजाद महसूस कर रहे हैं. आतंक के युग का अंत हो गया.

कानपुर: गैंगस्टर विकास दुबे के अपराध का अंत हो गया. यूपी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसे एनकाउंटर में मार गिराया. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के बिकरू गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी. उनका कहना है कि पूरा इलाका आज बहुत खुश हैं. गांव के लोकल लोगों ने कहा कि वे ऐसा महसूस कर रहे हैं कि वे आजाद है. ये आतंक के युग का अंत है.

कानपुर पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विकास दुबे को सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस ने विकास दुबे पर गोली चलाई. दरअसल, विकास दुबे को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था. मध्य प्रदेश से उसे कानपुर लाया जा रहा था. रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई. इस दौरान विकास ने भागने की कोशिश की.

इसके बाद पुलिस ने विकास से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मसुरक्षा के लिए फायरिंग की जिसमें विकास दुबे घायल हो गया. घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. अब विकास दुबे के कोरोना टेस्ट होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.

प्रियंका गांधी की मांग- सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से पूरे कांड की न्यायिक जांच हो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए मांग की कि कानपुर मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘’यूपी की कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है. राजनेता-अपराधी गठजोड़ प्रदेश पर हावी है. कानपुर कांड में इस गठजोड़ की सांठगांठ खुलकर सामने आई. कौन-कौन लोग इस तरह के अपराधी की परवरिश में शामिल हैं- ये सच सामने आना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से पूरे कांड की न्यायिक जांच होनी चाहिए.’’

विकास दुबे एनकाउंटर पर राहुल का तंज, कहा- कई जवाबों से अच्छी खामोशी ‘उसकी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget