एक्सप्लोरर

Sanjeev Jeeva Murder: संजीव जीवा के परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'चार बच्चे हैं, उनको अब...'

Shamli News: शूटर संजीव जीवा के परिजनों ने पुलिस कस्टडी में दिन दहाड़े हत्या पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हत्याकांड के पीछे साजिश का आरोप लगाया है. परिजनों ने बच्चों को छोड़ देने की सरकार से अपील की.

UP News: भारी पुलिस बल के बीच गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवास से कर दिया गया. शामली (Shamli) के पैतृक गांव आदमपुर में बड़े बेटे तुषार ने पिता को मुखाग्नि दी. संजीवा जीवा का शव पहुंचने से पहले गांव में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिजन भी गांव पहुंचे. संजीव जीवा शामली जनपद के गांव आदमपुर का निवासी था. गांव में संजीव जीवा के चचेरे भाई रहते हैं. संजीव जीवा का परिवार मुजफ्फरनगर के नई मंडी में रहता है. बदमाश संजीव जीवा के घर और गांव में भी सन्नाटा पसरा है. गौरतलब है कि लखनऊ कोर्ट में बुधवार को पेशी पर आए संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

गैंगस्टर संजीव जीवा का अंतिम संस्कार

कथित हमलावर को घटनास्थल पर पकड़ लिया गया था. कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े हत्याकांड से सनसनी फैल गयी थी. संजीव जीवा की सास राज शर्मा का कहना है कि पुलिस कस्टडी में संजीव जीवा की हत्या हुई है. उन्होंने हत्याकांड के पीछे साजिश का आरोप लगाया है. परिजनों ने योगी सरकार से गुहार लगाई है. उनका कहना है कि संजीव जीवा के चार बच्चे हैं. उनको अब जीने दिया जाए. जो हो गया सो हो गया लेकिन अब मेरे बच्चों को जीने दिया जाए.

बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिलने पर सवाल

संजीव जीवा बाहर निकलने पर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनता था लेकिन कल बुलेट प्रूफ जैकेट का नहीं मिलना सरकार की लापरवाही है. संजीव जीवा की हत्या प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई. संजीव जीवा की मां कुंती शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बेटा की पुलिस कस्टडी में हत्या पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ में हत्या होना षड्यंत्र लग रहा है. उन्होंने सरकार से परिजनों को परेशान नहीं करने की अपील की है. 

UP News: बस्ती में 62 साल पुराने राम जानकी मंदिर तोड़े जाने से VHP नाराज, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget