एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में 62 साल पुराने राम जानकी मंदिर तोड़े जाने से VHP नाराज, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Basti News: एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मंदिर तोड़ने की शिकायत पुरानी बस्ती थाने से की गई थी. पुलिस दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

UP News: बस्ती जनपद में 62 साल पुराने मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है. विश्व हिंदू परिषद ने अशोक सिंह और मयंक गाडिया पर आरोप लगाया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वीएचपी नेताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 4 जून को पाण्डेय बाजार में राम जानकी मंदिर तोड़कर रास्ता बना दिया गया. पुजारी ने आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत मंदिर को ध्वस्त किया गया है. मंदिर को तोड़े जाने की शंका पहले से थी. उन्होंने पुरानी बस्ती थाने को जानकारी दी थी.

62 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने का मामला

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी. मंदिर का मामला जिला न्यायालय में चल रहा है. मंदिर की दीवार को शरारती तत्वों ने कुछ दिन पहले तोड़ दिया था. दीवार तोड़े जाने की भी जानकारी थाने को दी गई थी. मंदिर में अष्ठ धातु की मूर्तियां स्थापित थीं. जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि पाण्डेय बाजार निवासी मयंक गाडिया, सुनील जायसवाल और पकडी चौहान निवासी अषोक सिंह की बुरी नजर थी. आरोपी मंदिर की जमीन को अवैध रूप से कब्जा करना चाहते थे. 4 जून को आरोपियों ने जेसीबी लगाकर मंदिर को ध्वस्त कर दिया.

दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज

मंदिर तोड़े जाने के दौरान मूर्तियों को गायब करने से आम जन मानस में आक्रोश है. राम जानकी मदिर बनाम मयंक गाडिया का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है. मंदिर को ध्वस्त किये जाने का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. दावेदार आन्जनेय जायसवाल सहित कुछ अन्य लोगों ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष से मिलकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि मंदिर गिरने की कोई जानकारी नहीं है. पदमावती देवी ने राम जानकी मंदिर ध्वस्त करने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी खुद जांच कर रहे हैं.

दूसरे पक्ष ने कानून के उल्लंघन से इंकार किया है. उनका कहना है कि जमीन की मिल्कियत होने की वजह से मंदिर को गिरा दिया. कोर्ट से पक्ष में आदेश भी है. मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. उन्होंने बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर की मूर्तियां सुरक्षित हैं. ध्वस्त किया गया मंदिर काफी जीर्ण- शीर्ण था. उसके बगल में राम जानकी का शानदार मंदिर बनवाया जा रहा है.

अशोक सिंह ने खुद पर लगे सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मंदिर तोड़ने की शिकायत पुरानी बस्ती थाने से की गई थी. पुलिस दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. एएसपी ने कहा कि मौके पर शांति बहाल है. 

UP: केजरीवाल और अखिलेश की मुलाकात पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, कहा- 'ये देश के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget