एक्सप्लोरर

महाकुंभ की वजह से गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में भीड़, वाराणसी में नहीं चढ़ सके चेन्नई के यात्री

UP Train News: महाकुंभ में स्नान के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. भारी भीड़ की वजह से गंगा कावेरी एक्सप्रेस में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है.

Bhadohi News Today: भदोही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. वाराणसी कैंट स्टेशन पर रात में छपरा से चेन्नई जाने वाली 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन आई, जिसमें महाकुंभ के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य जगह जाने वाले सैकड़ों यात्री भी सवार थे. 

जब ट्रेन वाराणसी में रुकी तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सैकड़ों यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने का मौका नहीं मिला. इसके बाद भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर दक्षिण भारत जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को बैठाकर ट्रेन को आगे भेजा गया.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला गुरुवार (20 फरवरी) की मध्य रात्रि को वाराणसी कैंट स्टेशन का है, जहां एक अनोखी घटना देखने को मिली. छपरा से चेन्नई सेन्ट्रल को जाने वाली 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज महाकुंभ को जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के अलावा सैकड़ों यात्री ऐसे भी थे, जो चेन्नई जा रहे थे. लेकिन ट्रेन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वाराणसी में सैकड़ों यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए.

भदोही रेलवे स्टेशन मास्टर जेपी सिंह ने बताया कि गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पर रात 1:59 बजे पहुंची थी, लेकिन ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेन को वाराणसी में रोकना पड़ा और फिर 2:10 पर रवाना हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन को भदोही रेलवे स्टेशन पर 4:43 बजे पहुंचाया गया और पौने दो घंटे रोका गया था.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस दौरान रेलवे पुलिस ने महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ट्रेन से उतारकर स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज भेजा गया. आरपीएफ और जीआरपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ रेलवे स्टेशन पर तैनात थे. स्टेशन मास्टर जेपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे ताकि पूर्व में हुई घटनाओं से बचा जा सके. 

भारी भीड़ की वजह से यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी और दिक्कतें हुई, लेकिन रेलवे प्रशासन की सूझबुझ के कारण स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. स्टेशन मास्टर जेपी सिंह ने बताया कि गंगा कावेरी एक्सप्रेस को 6:25 बजे भदोही से आगे की ओर रवाना किया गया.

हालिया घटनाओं के बाद अलर्ट
बता दें, महाकुंभ 2025 के दौरान यह पहली घटना नहीं है जब ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण समस्याएं पैदा हुई हैं. इससे पहले भी दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा महाकुंभ प्रयागराज में भगदड़ की घटना हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. इन हादसों को हेखते हुए रेलवे प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस और सपा दोनों BJP की B टीम हैं', मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से मची खलबली

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget