एक्सप्लोरर

G20 Summit: आगरा में जी20 सम्मेलन के लिए बन रहा 'वेस्ट टू वंडर पार्क’, कबाड़ से तैयार किए गए सारस और मोर

UP News: आगरा में होने वाले जी20 सम्मेलन को मद्देनजर कबाड़ से कलाकृतियां बनाने की जिम्मेदारी डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के ललित कला संस्थान के स्टूडेंट्स को सौंपा गया है.

Agra News: उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा में कबाड़ से वंडर करने का बहुत ही खूबसूरत प्रयोग सामने आया है. आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) स्थिति गोदाम में पड़े कबाड़ को डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (Bhimrao Ambedkar University) के छात्रों ने अपने हुनर से वंडर पार्क में तब्दील कर दिया है, जो कोई भी इन कलाकृतियों को देख रहा है, वह अचरज से भर उठता है. दरअसल आगामी जी20 समिट (G20 Summit) आगरा में अगस्त महीने में प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए कबाड़ से इस तरह की कलाकृतियों को किया जा रहा है.

कबाड़ से कलाकृतियां बनाने की जिम्मेदारी डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के ललित कला संस्थान के स्टूडेंट्स को सौंपा गया है. पुराने पड़े टायर, लोहे की सरिया, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और अन्य कबाड़ के सामान, जो पूरी तरह से किसी भी काम के नहीं थे, उन्हें अपने हुनर से खूबसूरत कलाकृतियों में बदल दिया है. इस कबाड़ से खूबसूरत सारस, मोर, डस्टबिन और तमाम तरह की उपयोगी चीजें बनाई गईं हैं. करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं इस काम में पिछले 20 दिनों से जुटे हुए हैं. ऐसे में उनके हुनर से जो कलाकृतियां बनी हैं, उसे देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है.

ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर क्या कहा?

एबीपी गंगा की टीम बुधवार को आगरा नगर निगम के कबाड़ गोदाम में पहुंची और छात्र-छात्राओं से बात की. इससे यह एहसास हुआ कि अगर आपके पास रचनात्मकता है, एक अच्छा आइडिया है तो आप कबाड़ जैसी अनुपयोगी चीजों को भी पूरी तरह से उपयोगी चीजों में बदल सकते हैं. ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर गणेश कुशवाहा का कहना है कि जी20 समिट से पहले कमिश्नर ऑफिस के सामने हमारी टीम ने ही वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया, उसकी जब सराहना हुई तो नगर आयुक्त ने हमसे नगर निगम में पड़े कबाड़ से और कलाकृतियां बनाने का आग्रह किया और हमारी टीम जुट गई और नतीजे सामने हैं.

ये भी पढ़ें- Meerut Double Murder Case: मेरठ में बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, मां जग गई तो उसे भी मार डाला, हैरान करने वाली है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget