एक्सप्लोरर

Meerut Double Murder Case: मेरठ में बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, मां जग गई तो उसे भी मार डाला, हैरान करने वाली है वजह

Meerut Double Murder News: मेरठ के एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि रात को युवक ने पहले मैंगो शेक में नींद की गोली मिलाई और पिता को छोड़कर सबको पिला दिया. फिर हत्याकांड को अंजाम दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) के नौचंदी थाना क्षेत्र (Nauchandi Police Station) में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बुधवार को पुलिस ने बताया कि मृतक दंपती के बेटे आर्यन (Aryan) ने ही इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि आर्यन के पिता प्रमोद, उसकी मां को शराब के नशे में पीटा करते थे. इसकी वजह से आर्यन ने ही अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई. वहीं हत्या करते समय मां जाग गई थी, ऐसे में भेद खुलने के डर से आर्यन ने उसे भी मार डाला.

इस पूरी घटना में आर्यन ने अपने एक दोस्त आदित्य को भी शामिल किया. दोनों ने मिलकर ही इस घटना को अंजाम दिया. एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि रात को आर्यन ने आकर पहले मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर सबको पिला दिया. वहीं उसने अपने पिता को शेक नहीं पिलाया. उसके बाद दोबारा रात में अपने दोस्त आदित्य के साथ आया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

माता-पिता के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

गौरतलब है कि मंगलवार को आर्यन ने ही अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी थी. हत्या के बाद शाम तक आर्यन रो-रो कर दिखावा करता रहा, लेकिन पुलिस छानबीन में उसके खिलाफ ही सबूत मिलते रहे. आर्यन ने जैसे ही अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया, उसके बाद ही पुलिस ने आर्यन को हिरासत में ले लिया. देर रात पुलिस की पूछताछ में आर्यन ने दोनों हत्याओं को करना स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आर्यन और उसके दोस्त आदित्य को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे और उसके दोस्त को जेल भेजने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें- UP News: गाजियाबाद में सपा मीडिया सेल के ट्वीट पर FIR दर्ज, पुलिस ट्रांसफर में जाति को लेकर लगाया था ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget