एक्सप्लोरर

बरेली: नौकरी का झांसा देकर की जाती थी ठगी, कॉल सेंटर के जरिए फैला रखा था 'मकड़जाल'

उत्तर प्रदेश के बरेली में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है. कॉल सेंटर के संचालक प्रशांत भार्गव को बुधवार जेल भेज दिया गया है.

बरेली: कोरोना काल में रोजगार तलाश रहे युवाओं को झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले फर्जी कॉल सेंटर के संचालक और 12 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है. बरेली क्षेत्राधिकारी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि कॉल सेंटर पर काम करने वाली युवतियों के पास से दो दर्जन मोबाइल, लैपटाप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. कॉल सेंटर के संचालक प्रशांत भार्गव को बुधवार जेल भेज दिया गया है.

अभिषेक वर्मा ने बताया कि युवतियों से अलग-अलग करके पूछताछ की गई है. उन्हें ठगी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं. युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अधिकारी के मुताबिक भार्गव ने पूछताछ के दौरान बताया कि तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के युवाओं को फोन करने के लिए डाटा 'नौकरी डॉट काम' से चोरी किया जाता था. नौकरी की तलाश करने वालों को ई-मेल मिलने के बाद फोन करके पूरा ब्यौरा लिया जाता था और उसके बाद उन्हें किसी नामी कंपनी में शैक्षिक योग्यता के आधार पर चुने जाने का नाटक किया जाता था.

वर्मा ने बताया कि सोमवार को बारादरी थाने पर फर्जी कॉल सेंटर की शिकायत आई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी शीतांशु शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार छापा मारा गया. पूछताछ में सामने आया कि कॉल सेंटर संभल (उत्तर प्रदेश) का प्रशांत भार्गव नाम का व्यक्ति शहर की पॉश कॉलोनी पवन विहार में किराए की बिल्डिंग में चला रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से इंजीनियरिंग, मेडिकल के डिग्रीधारकों की नौकरी के संबंध में आवेदन के दस्तावेज सैकडों की संख्या में बरामद हुए. युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनी की तरफ से बाकायदा दस्तावेज सत्यापित करने की झूठी जानकारी दी जाती थी.

बरेली: नौकरी का झांसा देकर की जाती थी ठगी, कॉल सेंटर के जरिए फैला रखा था 'मकड़जाल

वर्मा ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से 1800 रुपये से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे. हिरासत में ली गई युवतियां बरेली की ही रहने वाली हैं. युवतियों को 2000 रुपये महीने वेतन दिया जाता था और एक बेरोजगार को फंसाने पर 800 रुपये अतिरिक्त मिलते थे.

यह भी पढ़ें:

कोरोना महामारी से निपटने के लिए अब तक कोई नीति नहीं बना सकी है BJP सरकार- अखिलेश यादव

बाढ़ राहत शिविरों में सफाई और सेनेटाइजेशन हो सुनिश्चित, लोगों की कराई जाए जांच- योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget