एक्सप्लोरर

बाराबंकी: LLB की परीक्षा दे रहे थे चार दिहाड़ी मजदूर, उड़नदस्ता दल ने किया पुलिस के हवाले

बाराबंकी में एक कॉलेज से एलएलबी की परीक्षा दे रहे चार दिहाड़ी मजदूर पकड़े गए हैं. इन मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एलएलबी की परीक्षा दे रहे चार दिहाड़ी मजदूर पकड़े गए हैं. उड़नदस्ता की टीम ने मजदूरों को पकड़कर कॉलेज प्रशासन और पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने चारों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये मामला थाना सतरिख इलाके के टीआरसी लॉ कॉलेज का है. यहां बुधवार को एलएलबी की परीक्षा कराई जा रही थी. परीक्षा देने वाले छात्रों की भीड़ भी थी, लेकिन चार संदिग्ध परीक्षार्थी उड़नदस्ते की नजर से बच नही सके और वह उनकी पकड़ में आ गए. पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि वो किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए हैं.

टीआरसी लॉ कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सेंटर में दो कॉलेजो से बच्चे परीक्षा के लिए आए हैं. सभी की गहन जांच और तलाशी की जा रही थी तभी उड़नदस्ते की नजर चार संदिग्ध परीक्षार्थियों पर पड़ी. आरोपियों में श्याम कुमार, हरिकेश कुमार, विनय कुमार और अनुज कुमार हैं. ये लोग परीक्षार्थी त्रिभुवन सिंह, सतीश कुमार, विकास श्रीवास्तव और दिनेश कुमार यादव के स्थान पर परीक्षा देने आए थे.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सतरिख के टीआरसी लॉ कॉलेज में अवध विश्वविद्यालय के एलएलबी की परीक्षा चल रही थी. वहां से चार ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो मुन्नाभाई बनकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे. पूछताछ में पता चला कि छाया चौराहे पर लगने वाली दिहाड़ी मजदूरों की मंडी से चार लोगों को हिमांशु नाम का शख्स लेकर आया था. हिमांशु ने उन्हें मजदूरी का लालच देकर परीक्षा में बैठने को कहा था.

ये भी पढ़ें:

गाजिबायाद: परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा कैश और ज्वेलरी, मौके पर आला अधिकारी

अजान पर आपत्ति के बाद योगी के मंत्री बोले- मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से दिलाई जाएगी मुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget