एक्सप्लोरर

सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, संजय सेठ ने भी थामा 'कमल'

सपा के पूर्व नेता सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दोनों नेता बीजेपी के महासचिव भूपेंद्र यादव और पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के दो पूर्व नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुरेंद्र सिंह नागर और उत्तर प्रदेश के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी संजय सेठ शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दोनों नेता बीजेपी के महासचिव भूपेंद्र यादव और पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। इस मौ पर दोनों नेताओं ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। नागर और सेठ ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के सरकार के निर्णय की तारीफ की है।

नीरज शेखर को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार इससे पहले, सपा और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीरज शेखर के नाम की घोषणा की। नीरज शेखर ने गुरुवार देर रात बयान जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। नीरज शेखर ने समाजवादी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के कारण वो पार्टी से नाराज चल रहे थे।

गौरतलब है कि नीरज शेखर ने पिछले ही महीने समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इनके इस्तीफे से राज्यसभा में सपा की एक सीट कम हो गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी बनने के साथ ही इनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। इनकी जीत से राज्यसभा में भाजपा की सदस्य संख्या में एक की वृद्धि हो जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget