एक्सप्लोरर

भाजपा में शामिल हुये नीरज शेखर, बलिया से टिकट न मिलने पर सपा से नाराज थे

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे व पूर्व सांसद नीरज शेखर भाजपा में शामिल हो गये। इससे पहले उन्होंने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर वे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे थे।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सपा सांसद नीरज शेखर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में महासचिव भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नीरज ने इस्तीफा दिया था। वहीं आज सुबह उन्होंने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। इस बार वे यूपी की बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो नीरज शेखर और अखिलेश यादव के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत बंद थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। ये सपा के लिये बड़ा झटका है।

नीरज शेखर ने जब राज्यसभा से इस्तीफा दिया, अखिलेश यादव दिल्ली में ही थे। खबर है कि उन्होंने इस्तीफे के बारे में अखिलेश को भी बता दिया है। दोनों के बीच राजनीतिक रिश्ते बहुत खराब हो गए थे। इसकी वजह बलिया का लोकसभा चुनाव है। नीरज यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सपा ने सनातन पांडे को टिकट दे दिया। बात इतनी बिगड़ गई थी कि नीरज ने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं किया। नीरज के पिता चंद्रशेखर भी बलिया से सांसद चुने जाते थे। नीरज शेखर पहली बार राज्यसभा के सांसद बने थे।

2014 का लोकसभा चुनाव वे हार गए थे। फिर उसी साल नवंबर के महीने में समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। अपने पिता चंद्रशेखर के निधन के बाद नीरज बलिया से लोकसभा का उपचुनाव लड़े और जीते भी। ये बात 2007 की है। 2009 का लोकसभा चुनाव भी वे जीत गए थे। नीरज ने एबीपी न्यूज से बताया कि अब वे क्या करेंगे, अभी कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन अंदर की खबर यही है कि पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद वे भाजपा में शामिल हो जायेंगे। भाजपा ने नीरज को राज्यसभा भेजने का वादा किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget