एक्सप्लोरर

जौनपुर: रंगदारी मांगने के आरोप में BSP के पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

रंगदारी मांगने के आरोप में BSP के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उनके साथी संग गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उनके खिलाफ निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने केस दर्ज कराया है.

जौनपुर, एबीपी गंगा: रंगदारी मांगने के आरोप में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. धनंजय सिंह को प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जौनपुर शहर के पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनके सहयोगी संतोष विक्रम सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. यह कंस्ट्रक्शन कंपनी मुजफ्फरनगर की है. इस मामले में देर रात केस दर्ज होने के बाद लाइन बाजार पुलिस ने पूर्व सांसद को उनके कालीकुट्टी स्थित आवास से गिरफ्तार किया. साथ ही, पुलिस ने उनके दूसरे सहयोगी आरोपी विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को लाइन बाजार थाने से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया. जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस दौरान पूर्व सांसद की तरफ से उनकी बीमारी हवाला देते हुए दलील देते हुए राहत की मांग की गई, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया.

खुद को बताया बेकसूर

जेल जाते समय मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद धनंजय ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के इरादे से ज्यमंत्री गिरीश यादव और एसपी ने पड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया है. उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए मैंने ऑडिटोरियम पास कराया था , ठेकेदारी के विवाद को लेकर मंत्री गिरीश यादव ने उसे कैंसिल करा दिया . सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भ्रष्टाचार फैला हुआ है. अपने कार्यकाल के तीन वर्षों में गिरीश यादव ने 100 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है . मैं इसकी जांच कराऊंगा. धनंजय ने कहा कि लॉकडाउन के दरमियान मेरी टीम एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसु के नेतृत्व में लगातार गरीबों को राशन, भोजन और मास्क वितरित कर रही थी, जिसके कारण मेरी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर वे लोग बौखला गए थे.

कौन हैं धनंजय सिंह?

  • 27 साल की उम्र में धनंजय सिंह साल 2002 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े और जीते.
  • 2007 में जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए.
  • फिर मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.
  • बसपा की टिकट पर साल 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते. बतौर सांसद जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल
यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल
नोएडा में LPG की किल्लत! कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट
नोएडा में LPG की किल्लत! कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट
'डिप्टी CM डिलीवरी बॉय...', LPG-पेट्रोल की जमाखोरी का जिक्र कर अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज
'डिप्टी CM डिलीवरी बॉय...', LPG-पेट्रोल की जमाखोरी का जिक्र कर अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज
हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे..., मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये, परिवार है परेशान
हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे..., मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये, परिवार है परेशान

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Teen Study Tips : बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Embed widget