एक्सप्लोरर

UP News: अरविंद केजरीवाल को ED का समन भेजने पर भड़के पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजने पर नाराजगी जताई और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

Amitabh Thakur News: शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन भेजा है, केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. जिसके बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. इस बीच पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने भी बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज तक सत्ता के खिलाफ कोई बुलडोजर नहीं चला है. 

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सरकार द्वारा लगातार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. केजरीवाल को ईडी का नोटिस दिए जाने पर उन्होंने कहा कि अब ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसे एजेंसियों का एक ही काम रह गया है, बीजेपी सरकार के अनुरूप विपक्षियों पर आक्रमण करना, सरकार का प्यादा बनकर काम करना. विपक्ष खतरे में है, सरकार का व्यक्ति कुछ भी कर ले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होगी. 

मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना
पूर्व आईपीएस ने मोदी और योगी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल मोदी सरकार और 7 साल यूपी सरकार के हो रहे हैं. भाजपा के एक भी नेता पर एजेंसियों से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह सारी एजेंसियां विपक्ष की तरफ निगाहें रखे हुए हैं. सरकार का प्यादा बनकर काम कर रही है. यहां एक नीति विपक्ष वालों के लिए है एक सरकार वालों के लिए है. 

बुलडोजर नीति पर भी उठाए सवाल
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सरकार के लोग, सरकार के सांसद हर तरह का गलत काम कर रहे हैं. उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. विपक्ष के नेताओं द्वारा छोटी बात करने पर भी तुरंत कार्रवाई, तुरंत एफआईआर और तुरंत बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है. किसी भी सत्ताधारी के खिलाफ न आज तक कोई बुलडोजर चला है और न ही कोई एफआईआर हुई है. पुलिस का जो दुरुपयोग मौजूदा सरकार ने किया है ऐसा आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है. 

भूतपूर्व पीएम Indira Gandhi की शहादत दिवस वरुण गांधी का बड़ा बयान, बीजेपी सांसद ने कहा- वो सही मायने में देश की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget