एक्सप्लोरर

खून की उल्टियों के बावजूद मैदान पर डटे थे युवी, वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था शतक

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर सस्ते में आउट हो गए। भारत की लड़खड़ाई टीम को संभालने आए युवराज सिंह।

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2011 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। वर्ल्ड कप को जीतने का श्रेय युवराज सिंह को भी जाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला था। इस टूर्नामेंट में एक मैच के दौरान युवराज सिंह को खून की उल्टियां भी हुई थी, लेकिन उसके बावजूद युवराज ने खेलना जारी रखा था।

भारत ने ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 मार्च 2011 को खेला था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर सस्ते में आउट हो गए। भारत की लड़खड़ाई टीम को संभालने आए युवराज सिंह।

युवराज सिंह ने पारी को संभालते हुए शानदार शतक जड़ दिया था। युवराज इस मैच में 123 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 113 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी के दौरान ऐसा भी हुआ जब युवी के मुंह से खून निकलने लगा। इसके बावजूद उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना किया और शानदार शतक जड़ अपनी टीम को संकट से उबारा। दरअसल, युवी को लगा शायद गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। हालांकि बाद में पता चला कि उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी थी। युवराज सिंह ने पूरा टूर्नामेंट खेला और भारत को विश्व विजयी बनाया।

कैंसर से इलाज कराने के बाद साल 2014 में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू मे उन्होंने कहा, 'मुझे पहले लगा था कि ये चेन्नई की गर्मी की वजह से हुआ है। मैं हमेशा से वर्ल्ड कप में शतक चाहता था, लेकिन कभी नहीं हुआ था, क्योंकि मैं 6 नंबर पर बल्लेबाजी करता था। सहवाग जब बाहर हुए तो मैंने ये फैसला किया मैं ऊपर खेलूंगा और बड़ी पारी खेलूंगा। जब उल्टियां हुईं तो मैंने भगवान से प्रार्थना की कि जो भी हो जाए, यहां तक कि मैं मर जाऊं फिर भी भारत वर्ल्ड कप जीतना चाहिए।'

वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच को जीतकर भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और फिर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब कर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात, IPL में धोनी का अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया में वापसी की गारंटी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget