एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में जीत के बाद भी खुश नहीं हैं पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दीनानाथ भास्कर, जानिए वजह

UP Election Result 2022: यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत और भदोही की औराई सुरक्षित सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर अपनी जीत को लेकर खुश नहीं हैं.

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है. पूरे प्रदेश में इसका जश्न मनाया जा रहा है. जीते हुए नेताओं की खुशी का तो ठिकाना नहीं लेकिन भदोही (Badhohi) के औराई सुरक्षित सीट (Aurai Seat) से पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दीनानाथ भास्कर (Dinanath Bhaskar) अपनी जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं. ये बात आपको भले ही हैरान करे लेकिन हकीकत तो ये है कि वो इन चुनावों में मामूली अंतर से मिली जीत को लेकर खुश नहीं है. इसके लिए उन्होंने स्थानीय नेताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई.
 
स्थानीय नेताओं पर भितरघात का आरोप
दीनानाथ भास्कर ने यूपी में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी को जीत की बधाई दी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने खुद को मामूली अंतर से मिली जीत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनकी पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों ने हराने की कोशिश की मगर दलितों ने उनका साथ दिया. दीनानाथ भास्कर इस बार 1647 मतों के अंतर से जीते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में उन्होंने 20 हजार के अंतर से चुनाव जीता था.
 
दीनानाथ भास्कर ने कही ये बात
उन्होंने दावा किया कि "हमने बहुत काम किया था और इस बार हमें पहले से ज्यादा वोटों से जीतने की उम्मीद थी, लेकिन दलित होने की वजह से उन्हें हराने की साजिश रची गई. अब सबसे हिसाब करूंगा, अब मुंह बंद कर बैठना कमजोर बनने के बराबर है, मैं सबको जवाब दूंगा."
 
UP Result 2022: जानिए कौन हैं पल्लवी पटेल? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर में दी है मात 

दीनानाथ भास्कर कभी कांशी राम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बहुजन समाज पार्टी की नींव रखने वाले और दलितों के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते थे. लेकिन बाद में उनकी मायावती से दूरियां बढ़ने लगीं जिसके बाद उन्होंने बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली. 2017 के चुनाव में भाजपा से पहली बार टिकट मिलने पर लगभग 20 हजार वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी. आपको बता दें कि औराई सीट पर दीनानाथ भास्कर को 93691 वोट मिले तो सपा की अंजनी सरोज दूसरे नंबर पर रहीं उन्हें 92044 को वोट मिले. वहीं बसपा के कमला शंकर भारती 28413 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.
 
ये भी पढें-

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget