एक्सप्लोरर

होली से पहले खाद्य विभाग का मिलावटखोरों पर शिकंजा, ढाबे और मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा और होली त्यौहार नजदीक आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं. इसी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक छापेमारी की गई.

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा और होली का त्यौहार नजदीक आते ही जहां एक ओर मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं. इसी को रोकने के लिए अब खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम ने इन मिलावट खोरो पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज हरिद्वार बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक अभियान चला कर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों ओर खाने पीने के सामान की दुकानों पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कई दुकानों के चालान भी काटे गए और कई दुकानों से सैम्पलिंग के साथ साथ फूड लाइसेंस की जांच भी की गई. 

आज हरिद्वार खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अभियान चला कर बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक छापेमारी की गई, इस दौरान विभाग की टीम द्वारा मिठाई ओर खाने पीने की दुकानों के साथ साथ रेस्टोरेंट पर खाने के सामान की जांच कर सैम्पलिंग की गई और अनिमियतता पाए जाने पर कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने क्या बोला?
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि आज हम अपनी पूरी टीम के साथ अभियान चला रहे हैं, जिसमें नगर निगम की टीम भी उनके साथ है. मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट-ढाबे और डेरियों की जांच की जा रही है. कहीं कोई ऐसी चीज तो नहीं है, जिसमें मिलावट पर शक हो अगर कोई मिलावट की आशंका हो तो हम उसकी सैंपलिंग करेंगे और विशेष हाइजीनिक कंडीशन के लिए हमारी टीम काम कर रही हैय

उन्होंने आगे बताया कि जिसके पास लाइसेंस नहीं है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही हैं और मौके पर जांच के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील की वैन भी लाई जा रही है, जो मौके पर ही जांच करेगी. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बस स्टैंड पर इंस्पेक्शन भी किया है की बाहर से कोई ऐसी चीज तो नहीं आ रही है जिसमें मिलावटी सामान हो.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand IPS Transfer: उत्तराखंड में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget