एक्सप्लोरर

नंदन कानन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिला पांच साल का बच्चा, जेब से मिली पर्ची ने उलझा दी गुत्थी

रेलवे चाइल्ड लाइन को सूचना मिली कि दिल्ली से आ रही नंदन कानन एक्सप्रेस के एस-10 कोच में एक पांच साल का बच्चा अकेले सफर कर रहा है। बच्चे के साथ कोई नहीं है।

कानपुर, एबीपी गंगा। चाइल्ड हेल्प लाइन से मिली सूचना के आधार पर रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार को नंदन कानन एक्सप्रेस से एक बच्चे को बरामद किया। बच्चे की जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें लिखा है वह अपने घर से भटक गया है। इसे इसके मामा के घर पहुंचा देना। चाइल्ड लाइन ने बच्चे के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रेलवे चाइल्ड लाइन को मिली सूचना

चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 से शनिवार को एक सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन को मिली, जिसमें बताया गया कि दिल्ली से आ रही नंदन कानन एक्सप्रेस के एस-10 कोच में एक पांच साल का बच्चा अकेले सफर कर रहा है। बच्चे के साथ कोई नहीं है। जैसे ही ट्रेन कानपुर पहुंची रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्य धमेंद्र ओझा, संगीता सचान आदि बच्चे से मिले। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम विराज, पिता का नाम बबलू, मां का नाम नीतू बताया। वह यहां तक कैसे पहुंचा, उसकी जानकारी नहीं दे सका।

परिजनों से संपर्क करने की कोशिश

जब बच्चे के पैंट की जेब चेक गई तो उसमें एक पर्ची मिली। इसमें लिखा था कि बच्चे का नाम किशन उर्फ विराज है। बच्चा मुगलसराय से आगे भदौरा जो कि गहमर से पहले पड़ता है, का रहने वाला है। यहां इसके मामा अमित, अजीत व दीपक रहते हैं। बच्चा घर से भटक गया है, इसे इसके घर पहुंचा दें। अभी तक की जांच में यह गांव गाजीपुर जनपद में पता चला है। रेलवे चाइल्ड लाइन के धमेंद्र ओझा ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget