एक्सप्लोरर

Kanpur Metro: नए साल में कानपुर वासियों को मिलेगी मेट्रो की सौगात, 15 नवंबर से शुरू होगा ट्रायल

कानपुर के प्राइमरी सेक्शन के लिए 6-8 मेट्रो ट्रेनें और कानपुर के दोनों कॉरिडोर को मिलाकर कुल 39 ट्रेनें आएंगी, जिनमें से प्रत्येक में 3-3 कोच होंगे.

कानपुर: चुनावी साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानपुर की जनता को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. प्रदेश सरकार की तैयारी है कि कानपुर में मेट्रो का संचालन नए साल में जनवरी में शुरू कर दिया जाए. इसे लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लगातार तेजी से काम भी कर रहा है.

कानपुर मेट्रो का ट्रायल रन भी 15 नवंबर के बीच शुरू करने की यूपीएमआरसी की योजना है. इसी कड़ी में बुधवार को कानपुर की पहली मेट्रो ट्रेन कानपुर मेट्रो डिपो पहुंची. विधिवत पूजन के बाद 40 टन वजनी इस अत्याधुनिक मेट्रो कोच को दो क्रेनों की सहायता से ट्रैक पर उतारा गया. यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव भी इस दौरान मौजूद रहे.

गुजरात की फैक्ट्री में तैयार हुए हैं कोच
इससे पहले 18 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रोटोटाइप ट्रेन का अनावरण किया था. आपको बता दें कि कानपुर पहुंची मेट्रो की इस पहले कोच का निर्माण गुजरात स्थित एलस्टॉम के फैक्ट्री सावली में किया गया है. जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की 'मेक इन इंडिया' की परिकल्पना के तहत सावली स्थित मैनुफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया गया है. 

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत पहले फेज में आईआईटी से मोतीझील के बीच 9 किमी लंबे प्राथमिक सेक्शन पर नवंबर 2021 में ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी है. इसके बाद जनवरी 2022 में आम जनता के लिए मेट्रो सेवाओं के शुभारंभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस उपलब्धि पर, यूपीएमआरसी की टीम को बधाई देते हुए प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा, 'कानपुर के लिए पहली मेट्रो ट्रेन का आगमन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह निकट भविष्य में शहर के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में होने वाले क्रांतिकारी परिवर्तन की पहली झलक है. इस प्रोटोटाइप ट्रेन को कई टेस्टिंग के बाद ट्रायल रन के लिए प्राथमिक सेक्शन पर दौड़ाया जाएगा. इसके साथ ही आने वाले समय में कानपुर के लोग सुगम एवं सुरक्षित मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकेंगे.'

कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड होने के बाद 26 फरवरी 2021 को इन ट्रेनों की मैनुफैक्चरिंग का शुभारंभ हुआ था. कोविड की विषम परिस्थितियों के बावजूद, ट्रेनों की मैनुफैक्चरिंग का कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड होने की तिथि से महज 14 महीने के भीतर पहली ट्रेन की डिलीवरी हुई है. कानपुर के प्राइमरी सेक्शन के लिए 6-8 मेट्रो ट्रेनें और कानपुर के दोनों कॉरिडोर को मिलाकर कुल 39 ट्रेनें आएंगी, जिनमें से प्रत्येक में 3-3 कोच होंगे. 

ये भी पढ़ें-
UP Election 2022: कन्नौज में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, बीजेपी को झूठ का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बताया

अमरोहा के एक गांव में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, 4 महीने में केवल 20 लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
अमेठी में 3 दिन से लापता 16 साल के किशोर का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
अमेठी में 3 दिन से लापता 16 साल के किशोर का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget