एक्सप्लोरर

Firozabad: पड़ोसियों को फंसाने के लिए युवक ने खुद ब्लेड से काटी गर्दन, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद में दो परिवारों के बीच सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया. ऐसे में एक युवक ने खुद ही अपनी गर्दन को ब्लेड से काटने के बाद इसका दोष पड़ोसियों पर लगा दिया.

Firozabad News: फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला प्रकरण सामने आया है.‌ एक युवक ने अपनी गर्दन पर खुद ही ब्लेड से काट ली और इसका दोष पड़ोसियों पर लगा दिया. गर्दन पर जख्म आने के बाद युवक के परिजनों ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया. लेकिन सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस भी दंग रह गई पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

दक्षिण थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पुरानी रंजिश में कुछ लोगों को फंसाने के लिए एक युवक ने अपनी गर्दन को काट लिया और चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर केस भी दर्ज करा दिया. इस मामले का जब सीसीटीवी सामने आया तब पोल खुली. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है.

दो परिवारों के बीच पानी को लेकर बढ़ा विवाद
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर का है. इलाके में रहने वाले दो परिवारों में सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर झगड़ा चल रहा है. एक पक्ष इंद्रजीत का है तो दूसरा पक्ष राम बहादुर का है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. झगड़े के बाद राम बहादुर के बेटे सनी ने इस झगड़े को जानलेवा हमला साबित करने के लिए खुद अपनी ही गर्दन पर ब्लेड चलाकर जख्म कर लिए और उसके परिजनों ने पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी. पुलिस ने तहरीर के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

फिरोजाबाद के दक्षिण कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि झगड़े के बाद राज बहादुर के शातिर बेटे सनी ने खुद की गर्दन पर ब्लड चलकर जख्म कर लिए और अपने पड़ोसी इंद्रजीत और अन्य तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर पुलिस को दे दी. पुलिस ने इस आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई.

सीसीटीवी फुटेज से सच आया सामने
सीसीटीवी फुटेज में सनी अपनी गर्दन पर खुद ब्लेड चलाकर जख्म दे रहा है, पुलिस ने इस आधार पर सनी के पिता राजबहादुर के साथ-साथ अन्य 6 लोगों के खिलाफ पुलिस को गलत सूचना देने और भ्रामक तथ्य देने की जुर्म में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- UP Politics: राहुल गांधी ने मानी इस नेता की बात तो कांग्रेस इन लोगों को नहीं देगी यूपी चुनाव में टिकट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget