एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में चूड़ी व्यापारी के घर लूट, आधी रात को छत से घुसे 3 बदमाश और फिर...

Firozabad Crime News: पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने परिवारवालों को बंधक बनाकर घंटों लूट को अंजाम दिया और घर में रखे 12 लाख रुपये, सोने के गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.

Firozabad Loot: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में निकाय चुनाव के मतदान से चंद घंटे पहले बदमाशों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया और जमकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से मौके से फरार हो गए. ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसमें आरोपियों को साफ देखा जा सकता है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है,  लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. 

दरअसल निकाय चुनाव में मतदान से पहले 3-4 मई की रात को थाना दक्षिण के देवनगर में बदमाशों ने एक चूड़ी व्यापारी को अपना निशाना बनाया. पीड़ित व्यापारी सुशील कांत गुप्ता के मुातबिक बदमाश तीन की संख्या में थे और छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए थे. उन्होंने अपनी चप्पलों को ऊपर ही छोड़ दिया इसके बाद, सभी धीरे से बिना आहट किए नीचे उतरे, और एक-एक कर घर में मौजूद सभी सदस्यों को बंधक बना लिया. 

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात

पीड़ित व्यापारी के मुताबिक इन बदमाशों के हाथों में हथियार थे. उन्होंने परिवारवालों को बंधक बनाकर घर में घंटों लूट को अंजाम दिया और घर में रखे 12 लाख रुपये, सोने के गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. हालांकि मोबाइल फोन बदमाश उनके घर की गली के बाहर ही छोड़कर चले गए. पीड़ित परिवार ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना, जिसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 

लूट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. जिसमें तीनों आरोपियों का साफ-साफ देखा जा सकता है, बावजूद इसके पुलिस अब तक बदमाशों को पता नहीं लगा पाई है. पुलिस के हाथ अब भी इस मामले में खाली ही है. इस मामले पर सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि लूटपाट की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है. मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर इसका शीघ्र अनावरण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: उमेश पाल के घर गया था गुड्डू मुस्लिम, हत्या से पहले अतीक अहमद से कराई थी बात, इस वजह से हुआ झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget