एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में इश्क का खूनी खेल, महिला के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर पति पर हमला किया

Firozabad News: विजय कुमार (35) चूड़ी बनाने का काम करता है. मंगलवार सुबह वह रामपुर बनकट में काम पर जा रहा था. नगला सिंघी के सदा का बास के पास सूरज और उसके दोस्त ओकेश ने विजय को घेर लिया.

UP News: यूपी के फिरोजाबाद में प्रेम प्रसंग ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया. थाना नगला सिंघी क्षेत्र के चुल्हावली गांव में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी सूरज और उसके दोस्त ओकेश ने महिला के पति विजय कुमार पर सरिए और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के मुताबिक टूंडला के चुल्हावली गांव निवासी विजय कुमार (35) चूड़ी बनाने का काम करता है. मंगलवार सुबह वह रामपुर बनकट में काम पर जा रहा था. नगला सिंघी के सदा का बास के पास सूरज और उसके दोस्त ओकेश ने विजय को घेर लिया. आरोपियों ने डंडों और सरिए से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी एक आंख में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया. हमलावरों ने विजय को मरणासन्न हालत में बाजरा के खेत में फेंक दिया और भागने की कोशिश की.

ग्रामीणों ने पकड़े हमलावर

विजय की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे  ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूरज व ओकेश को दौड़ाकर पकड़ लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर विजय को खेत में फेंककर भाग रहे थे, लेकिन उनकी सतर्कता से दोनों पकड़े गए.

प्रेम प्रसंग बना रंजिश का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि विजय की पत्नी पूनम का सूरज के साथ अवैध संबंध था. करीब छह महीने पहले पूनम सूरज के साथ घर छोड़कर भाग गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस लौट आई. इसके बाद से सूरज विजय से रंजिश रखने लगा. पीड़ित के बेटे विनीत कुमार ने बताया कि  छह महीने पहले मेरी मां सूरज के साथ भाग गई थी वापस आने के बाद भी सूरज की रंजिश खत्म नहीं हुई, जिसके चलते उसने मेरे पिता पर हमला किया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ अमरीश कुमार, और नगला सिंघी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल विजय को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. ASP सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि विजय की पत्नी पूनम और सूरज के बीच अवैध संबंध थे. इस रंजिश में सूरज और ओकेश ने विजय पर हमला किया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. घायल के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget