एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में शॉर्ट सर्किट के कारण दिल्ली-मैनपुरी बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

Firozabad News: सुबह करीब 4:00 बजे हुई. दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से मैनपुरी के रामनगर जा रही स्लीपर एसी कोच बस एत्मादपुर रेलवे पुल को क्रॉस कर रही थी, तभी बस के मुख्य दरवाजे के पास से धुआं उठने लगा.

यूपी के फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक स्लीपर कोच बस में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. दिल्ली से मैनपुरी जा रही इस बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने आपातकालीन खिड़कियों और मुख्य दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई.

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,वहीँ पुलिस और दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है.

दिल्ली से मैनपुरी के रामनगर जा रही थी बस

जानकरी के मुताबिक घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 4:00 बजे हुई. दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से मैनपुरी के रामनगर जा रही स्लीपर एसी कोच बस एत्मादपुर रेलवे पुल को क्रॉस कर रही थी, तभी बस के मुख्य दरवाजे के पास से धुआं उठने लगा. बस चालक मोहन ने तुरंत हाईवे पर बस रोक दी. धुआं बढ़ते ही आग की लपटें उठने लगीं, और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई.

चालक ने बताया कि  बस में करीब 30 यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन खिड़कियों और मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए.

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

टूंडला कोतवाली क्षेत्र की एफएच चौकी के प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर टेंडर को बुलाया गया. टूंडला अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अभिषेक शाक्य ने बताया कि फायर टेंडर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. उनके अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट था. बस में सवार 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

यात्रियों में दहशत, लेकिन कोई हताहत नहीं

हादसे के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. बस में आग की लपटें देखकर कई यात्री घबरा गए, लेकिन चालक और यात्रियों की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बच गए. हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget