एक्सप्लोरर

Firozabad: दूध मांगने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कर दी छात्राओं की पिटाई, अब कार्रवाई की लटक रही तलवार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने दो छात्राओं की इसलिए पिटाई कर दी कि उन्होंने उनसे दूध मांगा था. मामला सामने आने पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

UP News: सरकारी कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका से दूध मांगा तो उन्हें इसके बदले में पीटा गया. छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया है.छात्राओं के शरीर पर डंडे के निशान भी मिले हैं. विद्यालय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्राएं अपनी चोट दिखा रही हैं.  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इतना तेज मारा डंडा कि पड़ गए निशान

पूरा मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय जरेला का है, जहां विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीतला देवी पर पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने विद्यालय में पीने के लिए गिलास में दूध मांगा था, तो प्रधानाध्यापिका शीतला देवी ने छात्राओं की डंडे से पिटाई कर दी. डंडा इतनी तेज मारा की दोनों छात्राओं के शरीर पर चोट के निशान छप गए. वहीं, दोनों छात्राओं की वीडियो विद्यालय में मौजूद लोगों ने बना ली और उसे  वायरल कर दिया.


UP Rain: 'सरकार की बदइंतजामी का खामियाजा जनता क्यों भुगते?' बारिश से हुए हादसे पर बोले अखिलेश यादव

जांच रिपोर्ट आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

दोनों वीडियो में छात्राएं अपने शरीर पर चोट के निशान को दिखाते हुए खुद बता रही हैं कि दूध मांगने पर प्रधानाध्यापिका ने उनकी डंडों से पिटाई कर दी है. जब इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना है कि इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें जांच की जा रही है. जांच की रिपोर्ट आते ही इसमें कार्रवाई की जाएगी. अंजली अग्रवाल ने कहा, ' इस तरह का मामला सामने आया था कि छात्राओं की पिटाई की गई है. इसको लेकर मैंने खंड शिक्षा अधिकारी अरांव को निर्देश दिया है कि वे मौके पर जाएं, इसकी जांच करें. जांच रिपोर्ट में क्या आता है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.'

ये भी पढ़ें -

Sonbhadra News: सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget