एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर दी जान

Suicide Case: सोनभद्र में सौतेली मां से तंग आकर 16 वर्षीय युवती ने अपने दो सौतेले भाई और बहन के साथ हजारों फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं.

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra) के मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव में भैंसहवा पहाड़ी के तलहटी में पानी के अंदर दो बहन और एक भाई सहित तीन बच्चों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक युवती कृष्णा ने अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान होकर सौतेली मां के दो बच्चों चन्दन और उजाला को लेकर भैसहवा पहाड़ी की हजारों फीट खाई में कूद कर आत्महत्या कर ली. जिसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
सोनभद्र मे मांची थाना क्षेत्र की भैंसहवा पहाड़ी में 16 वर्षीय युवती ने अपने दो सौतेले भाई और बहन के साथ हजारों फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली. सोमा गांव निवासी मृतक बच्चों के पिता की माने तो कृष्णा अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से त्रस्त होकर सौतेले भाई और बहन को लेकर हजारों फीट गहरी खाई में कूद गई, जिसके बाद उन तीनों की मौत हो गई. यह तीनों 12 सितंबर से घर से लापता थे जिसकी सूचना 14 सितंबर को सौतेली मां ने पुलिस को दी. वहीं एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि अमरेश धांगर ने तीन शादी की थी, पहली शादी से चार बच्चे थे. जिसमें दो लड़की और दो लड़के है. 

Kedarnath Mandir के गर्भ गृह में सोने की परत लगाये जाने का पुरोहितों ने किया विरोध, जानें- कौन दे रहा इतना सोना

तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
मृतक लड़की अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान आकर सौतेली मां के दो बच्चों चन्दन और उजाला के साथ गायब हो गई थी. सौतेली मां शहजादी ने 14 सितंबर को पुलिस में बच्चो के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने जब छानबीन की तो ग्रामीणों से जानकारी मिली कि भैंसहवा पहाड़ी पर कपड़ा मिला है. जब पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच की तो हजारों फीट गहरी खाई में तीन शव मिले. वहीं घटनास्थल पर एसपी यशवीर सिंह की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद तीनों के शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. घटना के समय मृतक बच्चों के पिता मौजूद नहीं थे. 

ये भी पढ़ें:- Lakhimpur Khiri Case: पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख की मदद का एलान, CM योगी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget