एक्सप्लोरर

AMU में चली गोलियां, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, 3 घायल

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देर रात दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. कैंपस में फायरिंग होने से भगदड़ मच गई.

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार (2 अक्टूबर) देर रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी के नार्थ हॉल हॉस्टल में ये गोलियां चली हैं.

इस झगड़े में एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लगी है. मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज चल रहा है. गोली चलने की सूचना मिलते ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.  

एएमयू में छात्रों के दो गुटों में फायरिंग

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 11 बजे के आसपास कुछ स्टूडेंट एएमयू के वीएम हॉल के पास बैठे थे. तभी वहां एक गुट के कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इन सभी लोगों ने अपना मुंह ढ़का हुआ था. इसके बाद कैंपस में भगदड़ मच गई. इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंचे और झगड़ा बढ़ गया. प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इस झगड़े में कई राउंड गोलियां चली हैं. 

छात्रों ने किया हंगामा

यूनिवर्सिटी कैंपस में झगड़ा होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में छात्र वहां जमा हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया. यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद ने हंगामा कर रहे छात्रों को शांत कराया और आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद छात्रों ने हंगामा बंद किया. 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

घटना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए कैंपस में और इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं. पुलिस ने छात्रों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें- 

Bihar Caste Survey: बिहार जातीय गणना का अखिलेश यादव ने किया समर्थन, कहा- 'PDA ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पुलिस की बर्बरता! युवक को बाल पकड़कर घसीटा; लात-घूंसों से पीटा
हापुड़ में पुलिस की बर्बरता! युवक को बाल पकड़कर घसीटा; लात-घूंसों से पीटा
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget