एक्सप्लोरर

Sanatana Dharma Remark: सनातन पर टिप्पणी के बाद मुश्किल में फंसे उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे, यूपी में दर्ज हुआ केस

Stalin Sanatana Dharma Remark: सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे पर केस दर्ज हुआ है. दोनों पर आईपीसी की धारा 153 A, 295 A के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Udhayanidhi Sanatana Remarks: इन दिनों सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे काफी विवादों में घिरे हुए हैं. जिन्हें लेकर उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है. रामपुर के थाना सिविल लाइंस में एडवोकेट हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने यह मामला दर्ज कराया है.

एडवोकेट हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र भाषण और बयान देने पर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सनातन धर्म पर अभद्र भाषण देने पर दोनों ही नेताओं पर आईपीसी की धारा 153 A, 295 A और मुकदमा संख्या 300/2023 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. एडवोकेट हर्ष गुप्ता के अनुसार सनातन धर्म पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उनका कहना है कि उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे का सनातन धर्म को लेकर दिया गया बयान द्वेष भावना के कारण धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश है.

उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण में सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारियों से करने और सनातन धर्म को बीमारी बताने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज कराने वाले एडवोकेट हर्ष गुप्ता का कहना है कि इस भाषण से ऐसा लगता है कि सनातन धर्म के प्रति उनके मन में पूरा निरादर भाव है और वो सनातन धर्म को नहीं मानते हैं, इसके साथ ही वह सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहते हैं. हर्ष गुप्ता के अनुसार उदयनिधि स्टालिन जिस विशेष धर्म के अनुयायी हैं, उस विशेष धर्म को वो भारत की जनता पर लाद देना चाहते हैं.

153A और 295A के तहत दर्ज हुआ केस

एडवोकेट हर्ष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने और उनके पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने एक तहरीर पुलिस अधीक्षक रामपुर को दी, जिसपर उन्होंने थाना सिविल लाइन्स में मुकदमा दर्ज कराया है. उनका कहना है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे पर आईपीसी की धारा 153A और 295A के तहत केस दर्ज हुआ है और वह इसमें कानून के नियमानुसार कार्यवाई चाहते हैं.

सनातन धर्म को बताया था बीमारी

बता दें कि जहां एक ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना बिमारी से की थी. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अर्जुन खड़गे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है.

इसे भी पढ़ें-

India vs Bharat: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' नाम पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget