एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के इस जिले में 85 शिक्षकों पर FIR, करोड़ों के वेतन की होगी वसूली, जानें- क्या है मामला

Deoria News: फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने के मामले में बर्खास्त प्राइमरी विद्यालय के शिक्षकों से रिकवरी के लिए आरसी जारी कर दी गई है. इनसे 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वसूली जाएगी.

Deoria Teachers Suspend: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रथमिक विद्यालय में तैनात 85 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था और सभी के ऊपर एफआईआर भी दर्ज हुई है. इसकी जांच बेसिक शिक्षा विभाग और एसटीएफ ने मिलकर की थी. जिसमें फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे 85 से अधिक शिक्षकों ने नौकरी हासिल कर ली थी. लंबी जांच पड़ताल के दौरान 85 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है और कई टीचरों पर अभी भी तलवार लटकी है.

इन सभी फर्जी शिक्षकों ने सरकार से तकरीबन 25 करोड़ रुपये से अधिक की सैलरी ली है. बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है और 25 करोड़ रुपये से अधिक की आरसी जारी कर दी गई है. जल्द ही इसमें व्यापक स्तर पर और कार्रवाई की जाएगी. जिन शिक्षकों ने यह नौकरी हासिल की है उनमें से सभी के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं और 1999 से लेकर अब तक की भर्तियों का यह पूरा मामला है. 

शिक्षकों से रिकवरी के लिए आरसी जारी

उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों से वसूली की जानी है उनमें सलेमपुर के रोड निवासी राम लखन से 63.86 लाख, ठाकुर नगर वार्ड के राम भरोसा से 87.60 लाख, सलाहाबाद वार्ड निवासी वीना रानी से 72.69 लाख, टीचर्स कॉलोनी के सुशील कुमार सिंह से 48.24 लाख, हरिया के आलोक कुमार से 11.90 लाख, गौरव कुमार से 10.37 लाख, स्वाति तिवारी से 37.65 लाख, विराज भार के वेद प्रकाश तिवारी से 22.62 लाख, गुलाबचंद से 22.62 लाख, बरसी पार के राजेश कुमार से 34.79 लाख रुपये वसूले जाने हैं.   

इन लोगों से होगी करोड़ों की वसूली

इनके अलावा दीनानाथ तिवारी से 85.17 लाख, बिरजानंद यादव से 54.15 लाख, कसली की रीता मिश्रा से 77.51 लाख, बरसी पार की रेनू बाला से 63.86 लाख, प्रियंका से 46.50 लाख, रेवली के हरेंद्र यादव से 96 लाख, मझवलिया गांव के वृंदा लाल गौतम से 54.42 लाख, रंगोली के चंद्रभूषण यादव से 43.50 लाख, बतरौली के सरोज यादव से 37.93 लाख, भागलपुर के संजय कुमार से 68.50 लाख और तिवारीपुर के अभिषेक तिवारी से 9.65 लाख रुपये की वसूली होनी है. 

ये भी पढ़ें- 

Hardoi News: एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कपड़ा व्यापारी के अपहरण केस में था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget