एक्सप्लोरर

Hardoi News: एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कपड़ा व्यापारी के अपहरण केस में था फरार

Hardoi Crime News: कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण बीती 19 दिसंबर को दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था. आरोपी इस मामले में फरार चल रहा था. जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.

Hardoi Encounter News: हरदोई के सण्डीला इलाके में कासिमपुर पुलिस और स्वाट एसओजी टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का बदमाश घायल हो गया है. घटना में एक दरोगा और एक सिपाही भी जख्मी हुए हैं. बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद हुई है. ये इनामी पाली के कपड़ा व्यापारी के अपहरण कांड में फरार चल रहा था. 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के बारी निवासी कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण बीती 19 दिसंबर को दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने बीस लाख रुपये की फिरौती रामजी के परिजनों से मांगी थी. इसके बाद 22 दिसंबर को एसटीएफ और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला था. 

तीन आरोपियों को पहले ही कर लिया गिरफ्तार

पुलिस अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें बाराबंकी निवासी आरोपी साबिर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम सण्डीला में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाश में लगी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि साबिर औरास सण्डीला मार्ग से आ रहा है. टीम सुम्बाबाग के पास घेराबंदी कर उसकी तलाश में लग गयी. एक बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा जिसे रुकने का इशारा किया गया, तो वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा. 

जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़ 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. 25 हजार रुपये के इनामी साबिर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से घायल इनामी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मुठभेड़ में दरोगा वीर प्रताप सिंह व एक सिपाही आशीष भी घायल हुए हैं. इसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक बरामद की गई है. जिले में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है. 

ये भी पढे़ं- 

क्यों बढ़ते जा रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? BHU वैज्ञानिक ने बताई वजह, बोले- देश के 5% लोगों पर मंडरा रहा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget