एक्सप्लोरर

सियासी डायलॉग: गांव वालों हेमा को वोट नहीं दिया तो पानी की टंकी पर चढ़ जाऊंगा

जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर जनता ने जमकर तालियां बजाईं।

मथुरा, एबीपी गंगा। फिल्म शोले का वो सीन शायद ही कोई भूल पाया हो जब वीरू यानी (धर्मेंद्र) पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती (हेमा मालिनी) का हाथ मांगता है। लेकिन इस बार वीरू ने रियल लाइफ में एक बार फिर पानी की टंकी पर चढ़ने की बात कही है। दरअसल, ये मौका चुनाव प्रचार का था जब धर्मेंद्र अपने पुराने अंदाज में नजर आए और मतदाताओं से हेमा के पक्ष में वोट करने की आपील की।

चुनाव प्रचार के दौरान वीरू बोले फिल्मी डायलॉग

धर्मेंद्र ने प्रचार की शुरुआत गोवर्धन क्षेत्र में खूंटैल (जाटों की एक उपजाति) पट्टी के कस्बे सौंख से की। उन्होंने फिल्म शोले के वीरू के अंदाज में हेमा मालिनी के लिए जनता से वोट मांगे। जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर जनता ने जमकर तालियां बजाईं। मंच पर धर्मेंद के साथ बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनता ने खूब बजाईं तालियां

सौंख कस्बे के गढ़वाल स्टेडियम की चुनावी सभा में अपनी सदाबहार फिल्म ‘शोले’ वाले वीरू के अंदाज में उन्होंने कहा, 'अरे गांव वालों, अगर आपने हेमा मालिनी को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना...मैं उस पर चढ़ जाऊंगा। बस, उनका कहना था कि पंडाल में तालियां गूंज उठीं।

किसान भी बन गए वीरू

हेमा के पक्ष में प्रचार करते हुए धर्मेंद्र ने खुद को किसान के रूप में भी पेश किया। सभा के दौरान ने कहा कि मुझ जैसे गांव के सीधे-साधे किसान को आप सबने बहुत प्यार दिया। मैं चाहता हूं कि यही प्यार अपनी सांसद को भी दें। उन्हें भारी मतों से जिताएं।

वीरू ने सुनाया किस्सा

हेमा के लिए प्रचार करते हुए धर्मेंद्र ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वह चौथी कक्षा में पढ़ते थे तो देश पर अंग्रेजों का राज था। मां हाथ में तिरंगा पकड़ाकर कहती बेटा जा आजादी के नारे लगा। मैं घर से बाहर निकलकर इंकलार्ब जिंदाबाद के नारे लगाता। शाम को पिता जी जब आते और उन्हें यह पता लगता तो वह मां से कहते इसके ऐसा करने पर मेरी नौकरी चली जाएगी। मां का जवाब होता कि नौकरी जाए तो जाए लेकिन यह तो इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाएगा।

कड़ा है मुकाबला

गैरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव  में हेमा मालिनी मोदी लहर में भारी वोटों से जीती थीं लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है। मथुरा लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने महेश पाठक को चुनावी रण में उतारा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि वीरू की अपील का जनता पर क्या असर पड़ता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget