एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मसूरी में फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग, मुख्य चौक पर लगा कश्मीर के 'लाल चौक' का सेट

मसूरी में फिल्म कश्मीर फाइल्स की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म में काम कर रहे हैं मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवती और अनुपम खेर यहां पहुंच चुके हैं. ये फिल्म कश्मीर पंडितों पर आधारित है.

मसूरी: फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ से सुर्खियां बटोर चुके फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री अब फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बना रहे हैं. यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं पर आधारित है. फिल्म की शूटिंग रविवार को मसूरी में एक बार फिर शुरू हुई. यहां के सिस्टर बाजार को कश्मीर दिखाते हुए शूटिंग की गई. फिल्म शूटिंग के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवती और अनुपम खेर मुख्य किरदार निभा रहे हैं. मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और ‘महाभारत’ में दुर्योधन का रोल अदा करने वाले पुनीत इस्सर के साथ कई फिल्मी कलाकार पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, प्रकाश बेलावादी दर्शन कुमार ,मृणाल कुलकर्णी, और चिनमय मंदलेकर ने शूटिंग के दौरान शॉट दिए. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखायी जा रही है. वहीं फिल्म के लिए स्पेशल स्कूल वैन भी तैयार की गई जिस पर हमला करते हुए दिखाया गया है.

कश्मीर के लाल चौक का सेट

मसूरी के ऐतिहासिक गांधी चौक को कश्मीर का ''लाल चैक'' बनाए जाने को लेकर सेट बनाया जा रहा है, जिसको लेकर दिन रात काम चल रहा है. माना जा रहा कि मंगलवार या बुधवार को मसूरी में बने कश्मीर के लाल चौक पर शूट किया जायेगा. इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूरी तैयारी की गई है. वहीं दूसरी ओर अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती फुरसत के कुछ पल निकालकर मसूरी की हसीन वादियों के साथ छावनी परिषद दिखने वाले हिमालया श्रृंखला और विंटर लाइन को देखकर काफी मंत्रमुग्ध हुए. अनुपम खेर ने मसूरी से दिखने वाली विंटर लाइन के साथ सैल्फी भी ली.

मसूरी में प्राकतिक सौंदर्य को देख मुग्ध हुये कलाकार

सूत्रों ने बताया कि अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अन्य कलाकार कहते हैं कि मसूरी का प्राकृतिक सौंदर्य विदेशों से कम नहीं है और ऐसे में मसूरी में शूट करने का अपना ही आनंद है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही छूट और सुविधाओं से उत्तराखंड में बॉलीवुड के कई प्रड्यूसर और डायरेक्टर रुख कर रहे हैं.

मसूरी छावनी परिषद में चल रही शूटिंग को लेकर और फिल्म स्टारों की झलक पाने के लिये सैकड़ों की तदाद में प्रशंसक छावनी क्षेत्र पहुंचे, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण किसी को भी शूटिंग साइट पर नहीं जाने दिया गया. वहीं फिल्म की शूटिंग की वजह से मसूरी में लोगों की काफी भीड़ देखी गई, जिससे मसूरी के मुख्य चक पर जाम की स्थिति भी बनी, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सका.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा, विधायकों के लिये कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात
अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात
'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget