एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा, विधायकों के लिये कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष सरकार को किसान आंदोलन, महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेगा. वहीं सत्र के कम अवधि के होने से भी विपक्ष नाराज है.

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा. सरकार ने इस सत्र के लिये पूरी तैयारी कर ली है. वहीं विपक्ष ने सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. महंगाई, बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष का रुख हमलावर रहेगा. इसके अलावा विपक्ष तीन दिनों के सत्र की अवधि को लेकर भी बहिष्कार करेगा.

वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमित होने के कारण सदन के नेता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद नहीं रहेंगे. वह वर्चुअल माध्यम से सत्र के दौरान जुड़ सकते हैं. दूसरी तरफ सत्र की कम अवधि को लेकर कांग्रेस ने विरोध करते हुए अवधि बढ़ाने की मांग की है. साथ ही किसान आंदोलन, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी है. हालांकि, सरकार ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति तय कर ली है. ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

विधायकों के लिये कोरोना जांच अनिवार्य

कोरोना संकट के साये में हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है. प्रत्येक विधायक के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है और रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही उन्हें सत्र में प्रवेश की इजाजत होगी. साथ ही सुरक्षित शारीरिक दूरी के हिसाब से विधायकों के बैठने के मद्देनजर सभामंडप का विस्तार दर्शक, पत्रकार व राज्यपाल दीर्घाओं के साथ ही कक्ष संख्या-107 तक किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुये कहा कि अगर कोई विधायक किसी वजह से जांच नहीं करा पाता है तो उसका विधानसभा परिसर में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: राम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए विहिप का दूसरा संत सम्मेलन आज, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे साधु-संत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अगले दो दिन बारिश! लखनऊ समेत इन जिलों में IMD अलर्ट
वाराणसी में अगले दो दिन बारिश! लखनऊ समेत इन जिलों में IMD अलर्ट
शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना
शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना
सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, 'सरकार ने अपनी तरफ से...'
सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, 'सरकार ने अपनी तरफ से...'
योगी सरकार में ग्लोबल हुआ UP का शीरा, बस्ती से 25 हजार क्विंटल निर्यात
योगी सरकार में ग्लोबल हुआ UP का शीरा, बस्ती से 25 हजार क्विंटल निर्यात

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget