एक्सप्लोरर

गोरखपुर: जमीनी विवाद में हुई मारपीट, दबंगों ने बेरहमी से पति-पत्‍नी को पीटा, बेटे को मारी गोली

गोरखपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने रामरक्षा मौर्य और उसकी पत्‍नी गिरिजा देवी को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया. मां-बाप को बचाने पहुंचे बेटे यशवंत मौर्य को दबंगों ने गोली मार दी.

गोरखपुर: जमीनी विवाद में मामला इतना तूल पकड़ा कि नौबत मारपीट की आ गई. मारपीट की घटना में एक पक्ष की तरफ से चली गोली से युवक घायल हो गया. घायल युवक के माता-पिता को पीटा गया है. सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भेजा गया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएससी तैनात कर दी गई है.

दो पक्षों में हुआ विवाद गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के खानिमपुर में रविवार की सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि एक पक्ष के सौरव सिह, मंजीत सिंह और सूरज ने मिलकर दूसरे पक्ष के रामरक्षा मौर्य और उसकी पत्‍नी गिरिजा देवी को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया. मां-बाप को बचाने पहुंचे बेटे यशवंत मौर्य को भी सौरव, मंजीत और सूरज ने जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया. महिला समेत तीनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया. वारदात के बाद दूसरे पक्ष के हमलावर सौरव सिंह, मंजीत, सूरज मौके से फरार हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना पाते ही मुकामी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को वायरलेस पर सूचना दी. वायरलेस पर सूचना पाते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार संबंधित अधिकारियों से कहा कि मारपीट और गोली चलाने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

लाठी-डंडों से पीटा, बेटे को पैर में मारी गोली मामले को लेकर पीड़िता गिरिजा देवी ने बताया कि वे दीवार में काम करवा रहीं थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और लाठी-डंडों उन्‍हें, पति और बेटे को मारने-पीटने लगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद 10-12 की संख्‍या में और लोग आ गए और गोलियां चलाने लगे. मारपीट में उनके पति और उन्‍हें चोटे आई हैं. उनके बेटे को पैर में गोली लगी है.

गोरखपुर: जमीनी विवाद में हुई मारपीट, दबंगों ने बेरहमी से पति-पत्‍नी को पीटा, बेटे को मारी गोली

फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि गीडा थाना अंतर्गत खानिमपुर में रामरक्षा मौर्य और उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया गया. बीच-बचाव करने गए पुत्र यशवंत के पैर में सौरव, मंजीत, सूरज ने गोली मार दी. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है. आरोपियों के खिलाफ गीडा थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें:

नोएडा: नौकरी के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों में से एक लड़ चुका है लोकसभा का चुनाव

रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों को 'सिंघम' ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget