एक्सप्लोरर

घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार gorakhpur news

गोरखपुर में परिवारिक विवाद के चलते पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में देर रात गोली चलने सनसनी मच गई। गोली परिसर में बने आवास में चली थी। देर रात 12 बजे हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर खून बिखरा देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दरअसल, पारिवारिक विवाद में चौरीचौरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्‍नी से हुए 20 साल के बेटे की उसने गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर के चौरीचौरा में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद यादव ने बेटे 20 साल के विकास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। विकास यादव हेड कांस्टेबल की पहली पत्नी से जन्मा पुत्र था। कांस्टेबल ने दो शादियां कीं थीं। घटना की जानकारी होने पर एसपी नॉर्थ अरविंद पांडेय क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे मामले में गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि चौरीचौरा थाने में तैनात हेड कांस्‍टेबल ने अपने बेटे को थाना परिसर में गोली मार दी। सिपाही ने दो शादियां कीं थीं, उसने पारिवारिक कलह के कारण घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पहली पत्‍नी को तलाक दिया था कि नहीं ये अभी जांच का विषय है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget