एक्सप्लोरर

झूठी शान की खातिर मेरठ में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ में एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. श्मशान से अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के दौराला थाना क्षेत्र के गांव मछरी में एक किशोरी की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मामला सामने आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि किशोरी (17) का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक के साथ वह जुलाई में घर से फरार भी हो गई थी. समाज में हो रही बदनामी के कारण उसके पिता ने बुधवार की रात उसकी हत्या कर शव को श्मशान में जला दिया.

सूचना मिलने पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया. वहीं, श्मशान से अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा. थाना दौराला के प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले मछरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के युवक दीपक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

करतार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि किशोरी पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है. पुलिस ने 6 जुलाई को किशोरी को बरामद कर अदालत के सामने पेश किया था. अदालत के सामने किशोरी ने दीपक पर भगा ले जाने के आरोप झूठे बताते हुए अपनी मर्जी से जाने के बयान दिए थे. इसके बाद मामला खत्म हो गया और दीपक को बेगुनाह माना गया.

झूठी शान की खातिर मेरठ में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अदालत ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया था. थाना प्रभारी का कहना है कि झूठी शान की खातिर हत्या के मामले में आरोपी पिता योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया किशोरी अपने कथित प्रेमी दीपक संग ही रहने की जिद कर रही थी. बुधवार रात पिता योगेश ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी और गांव के पास ही श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

यह भी पढ़ें:

यूपी: शामली में 30 हजार रुपये लूटकर भाग रहे दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल, हुए गिरफ्तार

यूपी के बांदा में प्रेमी जोड़े को कुल्हाड़ी से मारकर जिंदा जलाया, दोनों की मौत, चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget