एक्सप्लोरर

Fatehpur News: तिलक समारोह में आई दो लड़कियां अचानक हुईं गायब, झाड़ियों में इस हाल में मिला शव

Fatehpur News: पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को नाबालिग समेत दो लड़कियां तिलक समारोह से गायब हो गईं थी, घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंनें पुलिस को सूचना दी.

Fatehpur Dead Body Found: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन पेट्रोल पंप के समीप झाड़ियों में नाबालिग किशोरी समेत एक युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घटना का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम समेत कई थानों की टीमों को लगाया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी और एडीजी प्रयागराज समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि ये दोनों परिवार के साथ तिलक समारोह में गईं थी, इसी दौरान अचानक गायब हो गईं. 

खबर के मुताबिक दोनों मृतक लड़कियां अपने परिवार के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने आईं थीं. गुरुवार की रात करीब 8 बजे किशोरी अपने मामा की बेटी के साथ अचानक कहीं गायब हो गई. जिसके बाद परिवारवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी देर तक जब दोनों को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसक घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया. 

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक किशोरी का नाम जलसा है जिसकी उम्र करीब 14 साल है वहीं दूसरी युवती का नाम नीलम है जो 25 साल की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों रात को तिलक समारोह के दौरान अचानक लापता हो गईं थी. जिसके बाद इन  शव झाड़ियों में पड़ा मिला है. दोनों की बेहद निर्ममता से हत्या की गई है. परिजनों का आरोप है कि लड़कियों को ईंट से कुचलकर मारा गया और तेजाब डालकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई है. हालांकि एसपी ने तेजाब की बात को नकारते हुए हत्या की बात की पुष्टि जरूर की है. 

एसपी राजेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, एक किशोरी और एक युवती का शव मिला है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हत्या किन कारणों से की गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. शीघ्र ही इस हत्या का खुलासा किया जाएगा. इधर जिले के अंदर दो लड़कियों की हत्या के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे पीएम मोदी, जानें- कब भेजा जाएगा आमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget