एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे पीएम मोदी, जानें- कब भेजा जाएगा आमंत्रण

Ayodhya News: रामलला जब अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे उस समय हर कोई अयोध्या में रहना चाहेगा. लिहाजा क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी विस्तृत योजना तैयार की गई है.

Ram Mandir News: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. प्रधानमंत्री को भेजे इस आमंत्रण पत्र में जनवरी 2024 की तिथि लिखी होगी. ये तिथि कौन सी होगी, ये धार्मिक विद्वानों से शुभ मुहूर्त निकालने के बाद तय किया जाएगा. मगर ये तय है कि 14 जनवरी 2024 के बाद जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाएंगे उसी के बाद मकर संक्रांति यह उसके आसपास की यह तिथि तय होगी.

रामलला जब अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे उस समय हर कोई अयोध्या में रहना चाहेगा. लिहाजा क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी विस्तृत योजना तैयार की गई है, इसीलिए पूरे देश में राममय माहौल बनाया जाएगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय देश के सभी क्षेत्रों के मंदिरों को सजाया जाएगा, कहीं कहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से देश के अलग-अलग स्थानों पर भी दिखाया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वास्तु पूजा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान और पूजन किए जाएंगे. इन सभी अनुष्ठानों और पूजन के अलग-अलग यजमान होंगे, जबकि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे.

पीएम मोदी को भेजा जाएगा निमंत्रण

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री जी को निवेदन किया जाएगा कि संतों का निवेदन स्वीकार करने और अयोध्या को पधारे. वहीं कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, हम निश्चित रूप से उनको निमंत्रण तो देंगे ही, उनको निमंत्रण देना ही चाहिए. निमंत्रण पत्र की ड्राफ्टिंग कौन करेगा यह अलग बात है, लेकिन यह निमंत्रण पत्र राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से जनवरी 2024 में जाएगा. 

आपको बता दें कि राममंदिर में अभी रामलला के गर्भगृह का ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है. अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा, और जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. ये कार्यक्रम करीब सात दिनों तक चलेगा. जिसके बाद रामभक्त रामलला के दर्शनों के लिए मंदिर आ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर मायावती ने जताया दुख, उच्च-स्तरीय जांच कराने की रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget