एक्सप्लोरर

फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, ADG और IG ने किया निरीक्षण, तनाव का माहौल, 3 गिरफ्तार

मृतक पप्पू सिंह की मां ने दोषियों के घर बुलडोजर एक्शन से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यह लोग कहा सुनी करते थे लेकिन यह नहीं पाता था कि इस तरह से उसके परिवार को गुल कर देंगे.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान नेता और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना गांव में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई. हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है और घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए ADG भानु भास्कर और IG मौके पर पहुंचे.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश का परिणाम है. घटना के दिन, ट्रैक्टर ने बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह को साइड न देने को लेकर दोनों पक्ष में कहा सुनी हुई. किसान नेता के टीयूब्वेल के पास उसका भाई और बेटा खेतो में गेंहू की फसल काटने गए थे. जब उन्होंने पप्पू की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे जहां दोनों पक्ष में गाली-गलौज चल रही थी. तभी ट्रैक्टर में सवार दूसरे पक्ष ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी. 

3 आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष ने पप्पू सिंह, उनके भाई और बेटे को गोलियों से छलनी कर दिया. यह हत्याकांड जिले में एक बड़े विवाद का कारण बन गया है. पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए कौशांबी सहित जनपद के समस्त थानों की फोर्स मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. कौशांबी और फतेहपुर जिले की पुलिस की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं जहां तीन को गिरफ्तार किया है.

ADG भानु भास्कर ने घटना स्थल पर पहुंच कर मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो की तलाश जारी है, शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे इस तरह की दोबारा घटना ने घट सके. 

योगी सरकार पर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से साबित कानून-व्यवस्था ध्वस्त

क्या बोली मृतक की मां
घटना के बाद मृतक पप्पू सिंह की मां ने दोषियों के घर बुलडोजर एक्शन से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यह लोग कहा सुनी करते थे लेकिन यह नहीं पाता था कि इस तरह से उसके परिवार को गुल कर देंगे. न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, "मेरे बेटे और परिवार के साथ जो कुछ हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है. हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget