एक्सप्लोरर

फतेहपुर दुष्कर्म मामला: आरोपी का बयान, प्रेम प्रसंग का मामला था, पीड़िता ने खुद ही आग लगाई

फतेहपुर में दुष्कर्म के मामले में आरोपी के बयान के बाद मामला उलझता नजर आ रहा है। आरोपी मेवालाल का कहना है कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, पंचायत ने फैसला किया था कि लड़की के साथ संबंध न रखे। इसी बात से लड़का नाराज हो गई और यह कदम उठा लिया

फतेहपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में युवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाये जाने के आरोपी मेवालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया है। वहीं आरोपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीड़िता लड़की से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच शनिवार को पंचायत बैठी थी। इस पंचायत में मुझे गांव से बहार जाने के साथ लड़की से कोई भी संबंध न रखने की बात कही, तभी लड़की पंचायत से उठकर चली गई और खुद अपने घर जाकर आग लगा ली। वह झूठ बोल रही है, वह बहुत जिद्दी थी उसने गुस्से में यह कदम उठाया। आरोपी ने कहा कि मैंने उसके साथ कोई भी गलत काम नहीं किया ,लड़की क्यों बयान दे रही है मुझे नहीं मालूम। जिस समय यह घटना हुई, मैं पूरे समाज व पंचायत के सामने मौजूद था। वहीं एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, मुकदमा संख्या 306/19 दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव में कथित तौर पर युवक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आये, जहां मौजूद डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। वहीं इस घटना के बाद आरोपी युवक 22 वर्षीय मेवालाल जो रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने शनिवार रात को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने बताया कि पड़ोस का ही युवक जो रिश्ते में चाचा लगता है, घर पर अकेली पाकर युवती के साथ गलत काम करने के बाद मिट्टी के तेल डालकर जिंदा जला दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने इस बारे में पूरी जानकारी ली।

आरोपी मेवालाल के बयान के बाद यह मामला उलजता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम प्रसंग की कहानी कितनी सच्ची कितनी झूठी है, यह पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget