एक्सप्लोरर

Fatehpur News: धर्मांतरण मामले में मास्टरमाइंड पादरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग पते के 4 आधार कार्ड बरामद

Fatehpur Conversion: बीते कई दिनों पहले चर्च के अंदर प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था. हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने मास्टरमांइड सहित 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में धर्मांतरण के मामले में मास्टरमाइंड पादरी को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते कई दिनों पहले चर्च के अंदर प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था. हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद मास्टरमांइड सहित 55 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई थी, वहीं पुलिस ने अलग अलग नाम पता के 4 आधार कार्ड भी बरामद किए है और पुलिस की पूछताछ में मुख्य मास्टर माइंड पादरी ने धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कबूल की है जिसे कोर्ट में भेज कर कार्रवाई की बात की जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल लगातार जारी रहा लेकिन हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 35 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के मामले में मास्टरमाइंड पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अलग अलग नाम पता के 4 आधार कार्ड भी बरामद किए है और पूछताछ में मुख्य मास्टर माइंड पादरी ने धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कबूली है.

बता दें कि जिले के हरिहरगंज क्षेत्र स्थित चर्च में 15 अप्रैल 2022 को धर्मांतरण कराये जाने का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद स्थानीय लोगो ने चर्च में धर्मांतरण की सूचना वीएचपी के कार्यकर्ताओं को दी. इसके बाद वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के बाहर इकट्ठा हुए और जब चर्च के पादरी से पूछा गया तो उसने यह स्वीकार भी किया कि चर्च के भीतर काफी संख्या में लोग मौजूद है, जिसके बाद सैकड़ों वीएचपी कार्यकर्ताओं ने चर्च का घेराव कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया था.

55 लोगों को हिरासत में लिया गया था 
वीएचपी के हंगामे के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ और काफी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था और बाद में जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स को चर्च के बाहर तैनात कर दिया गया था. साथ ही वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े गए थे जिसके बाद चर्च के भीतर मौजूद 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए थे और पूछताछ के बाद पुलिस ने 35 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धर्मांतरण कराए जाने का मुकदमा दर्ज करते हुए 26 लोगों को जेल भेजा है लेकिन कोर्ट ने पुलिस द्वारा समुचित साक्ष्य पेश न करने पर पकड़े गए सभी अभियुक्तों को रिहा करने का आदेश दिया था. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पर्याप्त सबूत पेश करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई थी और रविवार के दिन धर्मांतरण के मामले में मास्टरमाइंड पादरी विजय मसीह को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें:-

Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में विधायकी खो चुके आजम खान पर उस IAS ने सुनाई कहानी, जिसने दर्ज किया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget