एक्सप्लोरर

Fatehpur News: शादी के बाद घर पहुंची दुल्हन को देखकर फरार हुए ससुरालवाले, घर पर लगाया ताला, जमकर हुआ हंगामा

Fatehpur News: शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को उसके घर ही छोड़कर आ गया और फिर उसने अपना नंबर बंद कर लिया, परेशान दुल्हन जब परिजनों के साथ ससुराल गई तो दरवाजे पर ताला मिला.

Fatehpur News: प्यार..इश्क..मोहब्बत..के बाद शादी की और फिर शादी के बाद धोखा देकर पति फ़रार हो गया. ये मामला यूपी के फतेहफुर जिले का है, जहां शादी के बाद जब पति अपनी दुल्हन को लेने नहीं आया तो दुल्हन ख़ुद ही परिवार के साथ पति के घर पहुँच गई. लेकिन दुल्हन को आता देख पति के घरवाले घर पर ताला लगाकर फ़रार हो गए. पीड़ित दुल्हन ने अब एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. 

दरअसल फतेहपुर ज़िले के बकेवर थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव में रहने वाले अनिल उत्तम की बेटी कोमल उत्तम की शादी 28 जून 2023 को कानपुर नगर में हुई थी. युवती मितईखेड़ा गांव के रहने वाले सत्यनारायण पटेल के पुत्र रोहित पटेल के साथ पहले कोर्ट मैरिज और फिर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. 

शादी के बाद दुल्हन को छोड़ा
दूल्हा रोहित पटेल दिल्ली में फनीचर बनाने का काम करता है. शादी के बाद पहले तो युवक दुल्हन को अपने साथ दिल्ली ले गया. लेकिन, शादी के छह महीने बाद जब रोहित दुल्हन को लेकर घर मितईखेड़ा गांव पहुंचा तो उसके परिजनों ने लड़की को घर में घुसने से मन कर दिया. जिसके बाद रोहित कोमल को उसके परिजनों के पास छोड़ आया और दिल्ली चला गया. 

कोमल को लगा कि कुछ दिन बाद रोहित उसे यहाँ से वापस ले जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिल्ली जाने के बाद रोहित ने अपना फोन बंद कर दिया और उससे बात नहीं की. परेशान होकर जब कोमल फिर से रोहित के रिश्तेदारों के पास दिल्ली पहुंची तो उन्होंने भी उसे वापस कर दिया. 

इस घटना के बाद कोमल ने 19 फरवरी 2024 को औंग थाना में शिकायत की जहां पर दोनों पक्ष से तीन माह बाद विदाई कराने का समझौता किया गया था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन महीने बाद भी जब ससुराल पक्ष से कोई नही आया तो 22 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक व 29 अप्रैल को बकेवर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई. लेकिन, पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की. 

थक हारकर कोमल खुद ही गुरुवार को परिवार के साथ ससुराल पहुंच गई. लेकिन रोहित का परिवार रात को ही घर पर ताला लगाकर फरार हो गया. कोमल जब वहां पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था. पीड़ित परिवार ने फिर से पुलिस से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है.

INDIA गठबंधन से अलग हुई सपा विधायक की राहें! अमेठी से स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रहा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget