एक्सप्लोरर

INDIA गठबंधन से अलग हुई सपा विधायक की राहें! अमेठी से स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रहा परिवार

Lok Sabha Elections 2024: सपा विधायक महराजी देवी प्रजापति का बेटा अनुराग प्रजापति और बेटी अंकिता प्रजापति इंडिया गठबंधन की जगह बीजेपी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी देवी के बग़ावती सुर देखने को मिल रहे हैं. गायत्री देवी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी है और अमेठी विधान सभा सीट से सपा की विधायक है लेकिन इन दिनों चुनाव में उनका पूरा परिवार इंडिया गठबंधन की जगह बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

सपा विधायक महराजी देवी प्रजापति का बेटा अनुराग प्रजापति और बेटी अंकिता प्रजापति खुल कर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में आ गए हैं. वो उनकी सभाओं में शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस की जगह बीजेपी के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं. उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वो स्मृति ईरानी को जिताने की अपनी कर रहे हैं. 

स्मृति ईरानी के लिए मांगे वोट
शुक्रवार को अमेठी की एक सभा में महाराजी देवी की बेटी अंकिता प्रजापति बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के साथ दिखाई दी. इस सभा में उनका बेटा अनुराग प्रजापति भी मौजूद था. अंकिता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सब से निवेदन है कि आप इनकी मदद कीजिए और इन्हें विजयी बनाइए. मैं आप सब से ये जानना चाहती हूं कि आप सब हाथ उठाकर बताइए कि आप दीदी को आशीर्वाद दे रहे हैं या नहीं." 

सपा विधायक के बेटे और बेटी के द्वारा भाजपा में प्रचार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये पहली बार नहीं है जब सपा विधायक महाराजी देवी के बाग़ी तेवर देखने को मिल रहे हैं. इससे पहले हाल ही में यूपी में राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भी महाराजी देवी ने सपा के समर्थन में वोट नहीं किया था. महाराजी देवी इस दौरान अनुपस्थित रही, जिसे बीजेपी के सपोर्ट की तरह ही देखा जा रहा है. 

अमेठी में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के केएल शर्मा चुनाव मैदान में हैं. उनका मुक़ाबला भाजपा सांसद स्मृति ईरानी से हैं. स्मृति ईरानी ने 2019 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को हरा दिया था, जिसके बाद अब राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी जहां इसे राहुल गांधी का डर बता रही है तो वहीं कांग्रेस इस कदम को अपनी रणनीति का हिस्सा होने का दावा कर रही है. 

Ravi Kishan Net Worth: 11 बंगले और फ्लैट, काफिले में 7 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति..जानें- कितने अमीर है रवि किशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget