एक्सप्लोरर

Fatehpur News: गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो लोगों को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

यूपी के फतेहपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुआ. जिसमें दो गौ तस्करों को गोली लगी है. पुलिस ने दोनों घायल गौ तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

UP News: यूपी के फतेहपुर जिले में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ की सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सहित आलाधिकारी ने घटनाक्रम का जायजा लिया. अधिकारियों के पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है. पहले से ही पकडे गए दोनों गौ तस्करों के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्रों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं.  

एसपी ने लिया घटनास्थल का जाएजा
दरअसल, फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोकस गोली लगने से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपियो के पास से बाइक, दो तमंचा, चापड़, कुल्हाड़ी और एक गाय बरामद की है. एसपी और सीओ ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है. बता दें कि बिंदकी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को शनिवार की रात सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज प्रतापपुर गांव के पास गौ तस्कर गोकशी की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं. 

सरकारी जमीन पर भक्त प्रभाकर मौर्य ने बनाया है योगी मंदिर! यहां पढ़ें- उसके चाचा की जुबानी, पूरी कहानी

सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देख गोतस्कर अंसार और शाकिब निवासी पट्टी शाह हथगांव ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की , जवाबी कार्रवाई में गोकशों के पैर में गोली लग गई. जिससे दोनों घायल हो गए , जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले से ही पकडे गए दोनों गौ तस्करों के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्रों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं.  

की जाएगी कठोर कार्यवाही
एसपी फतेहपुर राजेश सिंह ने बताया कि थाना बिंदकी क्षेत्र में आलमगंज गांव के जंगल में एसओजी और बिंदकी पुलिस द्वारा बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. शाकिर और अंसार ये दोनों गौकश हैं शातिर अपराधी है. विभिन्न थाना में उनके ऊपर मुकदमें दर्ज हैं. इनके कब्जे से दो तमंचे, ढेर सारे कारतूस और गोकशी का सामान, मोटरसाइकिल बरामद हुआ है. इनके पास से गाय मिली है. इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी और इस पूरी टीम को हमारी तरफ से 25 हजार रुपये का नगद इनाम भी दिया जाएगा. शासन की प्राथमिकता में है कि गौवंश की हत्या करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. उसी के तहत हम लोग बिल्कुल प्रतिबद्ध है कि जो भी नियम का उल्लंघन करेगा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेंगे.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस में ऑडियो टेप से बड़ा खुलासा- हत्या के बाद पीड़िता के दोस्त ने आरोपी को किया फोन, जानें क्या हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
CJP Protest: 'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget