एक्सप्लोरर

Fatehpur News: समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने दफ्तर में बनाया बंधक, जबरन कराए फाइल पर साइन

Fatehpur News: बाबुओं ने कहा कि 6 महीनों से अधिकारी उनकी फाइलों पर दस्तखत नहीं कर रहे थे. जब भी वो फाइल लेकर जाते हैं तो बिजी होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को बंधक बनाकर के बाबू द्वारा फाइलों पर सिग्नेचर करवाने का मामला सामने आया है. वहीं बंधक बनाए जाने की सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को लगी, तो हड़कंप मच गया गया. एसडीएम (SDM) तत्काल पुलिस (Police) फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बने समाज कल्याण अधिकारी को छुड़वाया. इस दौरान बाबू और अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. डीएम ने इस मामले में अनुशासनहीनता बरतने पर शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है. 

अधिकारी को बंधक बनाने वाले बाबू का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से अधिकारी ने कर्मचारियों की फाइलों पर दस्तखत नहीं किए थे जिससे वो काफी परेशान थे. जब भी वो फाइल लेकर जाते हैं तो बिजी होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है. जिसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें आफिस में रोककर सिग्नेचर करवाया. वहीं दूसरी तरफ समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि उनके दफ्तर में तैनात बाबू ने दरवाजे के सामने ऑफिस की अलमारी गिराकर दरवाजा बंद कर दिया, उन्हें बंधक बनाकर के गाली गलौज की और फाइलों पर दस्तखत करवाए.

फाइलों पर दस्तखत नहीं होने से नाराज

समाज कल्याण विभाग के लेखाकार राजू प्रसाद सोनकर ने कहा कि अधिकारी उनकी फाइलों पर दस्तखत नहीं कर रहे थे इसलिए मजबूरन उन्होंने अधिकारी को रोककर रखा. उन्होंने कहा कि हमारे जो बिल बने हुए थे, टोकन जनरेट हो गया इनका दस्तखत किया हुआ लेकिन बिल पर दस्तखत नहीं कर रहे थे. सफाई कर्मचारियों की 6-6 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है. बजट आते ही मैंने उनका बनाकर रख दिया आज 10 दिन हो रहे हैं और उस बिल पर अभी तक दस्तखत नहीं हुए. 

डीएम ने लिखा कार्रवाई के लिए पत्र

इस दौरान विभाग के अंदर जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद एसडीएम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह पूरे मामले को शांत कराया. जिसके बाद उन्होंने बंधक बने अधिकारी अवनीश यादव को छुड़वाया. डीएम ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले में बरती गई अनुशासनहीनता को लेकर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'पूर्वांचल में बिना सुभासपा के बीजेपी जीत ही नहीं सकती', ओम प्रकाश राजभर के बेटे का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget