एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं किसान, जानें- क्या है मांग

ग्रेटर नोएडा में किसानों का कहना है कि प्राधिकरण की तरफ से किसानों से ली गई जमीन का उनको उचित मुआवजा नहीं दिया गया है, जिसको लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. मांगे पूरी ना होने तक वो ठंड में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन जारी रखेंगे.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के सामने सैकड़ों की संख्या में किसान धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. किसानों की मांग है कि उन्हें नए भूमि अधिग्रहण बिल के तहत मुआवजा और पूरा लाभ दिया जाए. किसानों का आरोप है कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर में प्राधिकरण की तरफ से उनकी ली गई जमीन का उनको उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. किसानों की मांग है कि परिवार के सदस्यों को नौकरी और 20 प्रतिशत आबादी क्षेत्र में प्लॉट दिया जाए. इन तमाम मांगों को लेकर प्राधिकरण दफ्तर पर सैकड़ों की संख्या में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं.

उचित मुआवजा नहीं दिया गया है किसान अपनी मांगों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हुए है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकार दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर बनाए जाने के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहित कर रहा है. किसान नए भूमि अधिग्रहण कानून बिल के तहत मुआवजा चाहते हैं. 80 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण का हो चुका है. किसानों का कहना है कि प्राधिकरण की तरफ से किसानों से ली गई जमीन का उनको उचित मुआवजा नहीं दिया गया है, जिसको लेकर धरने पर बैठे हुए हैं.

जारी रहेगा प्रदर्शन किसानों की मांग है कि 20 प्रतिशत आबादी क्षेत्र में प्लॉट, परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए. किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण उनकी जमीन का 38सौ रुपए मीटर मुआवजा दे रहा है जो पूरी तरीह से गलत है. किसानों की मांग है कि उन्हें नए कानून बिल के तहत मुआवजा दिया जाए. उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तब तक वो ठंड में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन जारी रखेंगे.

बेनतीजा रही हैं बैठकें हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारियों और किसानों की पांच दौर की बैठक हो चुकी है. लेकिन, ये सभी बैठकें बेनतीजा साबित हुई हैं. आगामी 24 जनवरी में प्राधिकरण के अधिकारियों से दोबारा किसानों की वार्ता होनी है. अब देखना ये है कि इस वार्ता में क्या नतीजा निकलता है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में कोहरे और ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, नाकाफी साबित हो रहे हैं प्रशासनिक इंतजाम

राम मंदिर निर्माण में नींव के काम को अंतिम रूप देने में हो रही देरी, जानें- क्या है वजह

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget