एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण में नींव के काम को अंतिम रूप देने में हो रही देरी, जानें- क्या है वजह

अयोध्या में मंदिर निर्माण की नींव की खुदाई पर नीचे बालू की मात्रा अधिक पाई गई थी जिससे मंदिर की दीवार और पिलरों के धंसने की आशंका जताई गई थी. इसी वजह से मंदिर की नींव के डिजाइन को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है.

अयोध्या: अयोध्या में सरयू नदी के करीब राम मंदिर निर्माण स्थल के नीचे पानी की मौजूदगी के कारण मंदिर की नींव के डिजाइन को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी देते ये भी विश्वास जताया कि जल्द ही मंदिर की बुनियाद के डिजाइन के काम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और शीध्र ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

इंजीनियरों और विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक लार्सन एंड टूब्रो और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के इंजीनियरों और विशेषज्ञों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक के बाद राय ने ये टिप्पणी की. इस दौरान उनके साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि भी मौजूद थे. राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की. गिरि ने कहा कि ट्रस्ट समाधान निकालने और समस्या पर चर्चा के लिए शुक्रवार को भी बैठक करेगा.

किया गया है परिवर्तन गौरतलब है कि, पिछले दिनों मंदिर निर्माण की नींव की खुदाई पर नीचे बालू की मात्रा अधिक पाई गई थी जिससे मंदिर की दीवार और पिलरों के धंसने की आशंका जताई गई थी. नदी का किनारा और भविष्य में हजारों साल तक मंदिर की नींव की मजबूती को बनाए रखने के लिए स्वरूप में परिवर्तन किया गया है. माना जा रहा है कि, नींव के निर्माण से पहले नींव के साथ ही कंक्रीट की एक बेहद मोटी दीवार का निर्माण किया जाएगा जिससे भविष्य में हजारों वर्षों तक मंदिर की नींव की दीवारों को कोई नुकसान ना पहुंचे.

ये भी पढ़ें:

कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीके लगाने वालों से बात करेंगे PM मोदी, जानेंगे अनुभव

मोदी सरकार किसानों के खिलाफ रच रही है साजिश, लड़नी होगी लंबी लड़ाई: जयंत चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज का मौसम अपडेट, साफ रहेगा आसमान, धूप के साथ बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज का मौसम अपडेट, साफ रहेगा आसमान, धूप के साथ बढ़ेगा प्रदूषण
मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 166
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget